वजन घटाने के लिए इन स्मूदी को डाइट में करें शामिल

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और उमस के कारण हम अधिक पानी पीते हैं या अन्य हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. इस दौरान ठंडे और स्वादिष्ट शेक और स्मूदी का सेवन भी करते हैं. ऐसे में आप घर के बनी स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं जो वजन घटाने  में आपकी मदद कर सकें. आप फल और सब्जियों का इस्तेमाल करके कई तरह की स्मूदी  बना सकते हैं. ये आपको ऊर्जावान और हेल्दी रखने में मदद करेंगे. ये काफी स्वादिष्ट होती हैं जो नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प हैं. ये ड्रिंक वजन घटाने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. आइए जानें घर पर इन स्मूदी को कैसे बना सकते हैं.

पपीता स्मूदी

इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको 1 कप कटा हुआ पपीता, 1 छोटा चम्मच अलसी के बीज, आवश्यकता अनुसार पानी और कुछ बर्फ के टुकड़ों की जरूरत होगी. सबसे पहले एक मिक्सर जार लें. इसमें पपीता, बर्फ, पिसी हुई अलसी और थोड़ा पानी डालें. इसे ब्लेंड करें. फिर इसका सेवन करें.

लौकी की स्मूदी

इसके लिए 1/2 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1/2 कप कटा हुआ खीरा, 1/4 कप ठंडा पानी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी सेंधा नमक की जरूरत होगी. कद्दूकस की हुई लौकी और कटे हुए खीरे को एक ब्लेंडर में डालें. इसे ब्लेंड करें. इसमें ठंडा पानी और नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएं. स्मूदी को एक गिलास में डालें. इसमें चुटकी भर पिंक सॉल्ट डालें और पीने से पहले अच्छी तरह मिलाएं.

सुपर स्मूदी

इसके लिए आपको 1/2 सेब, 1 संतरा, 1 गाजर, 1/4 खीरा, 1 इंच अदरक, 1/4 नींबू और पानी की जरूरत होगी. एक जूसर जार लें. इसमें फल डालें. सभी का जूस निकाल लें. आप इस जूस को पतला करने के लिए इसमें पानी भी मिला सकते हैं. इसका सेवन करें.

डिटॉक्स ड्रिंक

इसके लिए आपको कटा हुआ 1 आंवला, कटा हुआ 1/2 चुकंदर और 1 कटी हुई गाजर की जरूरत होगी. एक ब्लेंडर जार में सभी सामग्री डालें. इसे ब्लेंड करें. इसके बाद इसे छान लें. फ्रेश स्मूदी का सेवन करें.

एप्पल स्मूदी

सेब शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है. आप दिन की शुरुआत सेब से बनी स्मूदी से कर सकते हैं. इसके लिए एक ब्लेंडर में पानी के साथ एक कटा हुआ सेब, दालचीनी और चिया सीड्स डालें. इसे ब्लेंड करें. इसके बाद इसका सेवन करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसका असर?     |     Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल!     |     सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल     |     होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें