रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएंगे: आरबीआई 

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भारत और रूस व्यापार के लिए भुगतान निपटान समाधान पर सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस तरह का कोई भी समाधान यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद मॉस्को पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के प्रति संवेदनशील होगा। आरबीआई ने कहा कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा, जो रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के खिलाफ जाता हो। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस मसले से पहले सरकार को निपटना होगा और जहां तक ​​केंद्रीय बैंक का संबंध है, तो हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जो प्रतिबंधों के खिलाफ हो। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने कहा कि चूंकि यूक्रेन युद्ध ने व्यापार और भुगतान को बाधित कर दिया है, इसलिए हम सभी हितधारकों के साथ चर्चा कर रहे हैं और साथ ही, हम आर्थिक प्रतिबंधों के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ भी तय होने पर इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फरवरी के आ‎खिर में युद्ध शुरू होने के बाद से नई दिल्ली और मॉस्को के बीच कोई नया भुगतान मंच उपलब्ध नहीं है। केंद्रीय बैंक को किसी औपचारिक या अनौपचारिक रुपया-रूबल भुगतान तंत्र के बारे में पता नहीं है। उद्योग समूह, बैंक और संबंधित सभी लोग यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन बदली हुई परिस्थितियों में सर्वोत्तम भुगतान कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा ‎कि हम सभी विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन, हमें प्रतिबंधों के प्रति भी संवेदनशील होना होगा। हम इन सभी विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। एक बार कुछ तय हो जाने के बाद आपको इसके बारे में पता चल जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Elephant Alert in Marwahi: फसलों को नुकसान और ग्रामीणों में दहशत; अनूपपुर से जीपीएम में दाखिल हुआ हाथियों का दल     |     Swachhata Samvad Surguja: स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, जिम्मेदारी है; सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी     |     Jashpur Crime News: कुनकुरी थाना परिसर में टावर पर चढ़कर युवती ने दी जान; मोबाइल पर खतरनाक वीडियो देखने की थी लत     |     Political Clash in Chhattisgarh: नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य; कहा- ‘अशभ्य है महंत की भाषा’     |     Bastar News: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई; रेत का अवैध परिवहन करते 36 गाड़ियां जब्त     |     Anti-Encroachment Drive in Balod: 40 मीटर चौड़े सदर बाजार को मिली राहत; व्यापारियों के अवैध कब्जे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई     |     TS Singh Deo on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों पर टी.एस. सिंहदेव का केंद्र सरकार पर हमला, इसे बताया ‘जनता के साथ छलावा’     |     MCB News: रमदहा वॉटरफॉल घूमने आए युवकों के साथ मारपीट; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR     |     Durg Crime News: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन; म्यूल अकाउंट का मास्टरमाइंड और 38 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार     |     Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 26 आरोपी गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें