रायपुर में सीएम हाउस का गेट तोड़कर अंदर घुसे प्रदर्शनकारी छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 19, 2022 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सीएम आवास के गेट का ताला तोड़कर के अंदर घुस गए। सीएम आवास परिसर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने एक-एक करके सभी प्रदर्शनकारियों खदेड़कर सीएम हाउस परिसर के बाहर किया। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में काफी तनावपूर्ण माहौल रहा। यह भी पढ़ें Bhilai News: पता पूछने के बहाने बुजुर्गों को बनाते थे… Oct 24, 2026 Raipur Flight Fare Hike: दीपावली पर रायपुर से हवाई सफर हुआ… Oct 24, 2026 छेड़ीखेड़ी के लगभग 150 परिवार के लोग सीएम हाउस पहुंचे थे। 150 परिवार के लोग बिना नोटिस और विस्थापन को लेकर विरोध जताने सीएम आवास पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें प्रशासन की ओर से 17 मार्च को इलाके को खाली करने का नोटिस दिया गया। जबकि 21 मार्च को बुलडोजर चलने का नोटिस दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि व्यवस्थापन के बाद ही उन्हें हटाया जाए Share