पिछले दिनों नायता मुस्लिम समाज की पंचायत ने गुंडे का किया था समाज से बहिष्कार*
यह भी पढ़ें
इंदौर 25 मार्च चंदन नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत लगभग एक पखवाड़े पहले एक कैफे संचालक से 5 हजार रुपए रंगदारी के तौर पर एक गुंडे ने मांगे थे दुकानदार द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर गुंडे ने पीड़ित के घर व दुकान में आग लगा दी थी और फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस लगातर उसे ढूंढ रही थी चंदननगर थाना पुलिस ने कल उसे गिरफ्तार कर लिया।
चंदननगर टीआई दिलीप पुरी के मुताबिक आरोपी का नाम सिकंदर उर्फ बबली पिता अल्ला नूर निवासी ग्राम बांक धार रोड है। आरोपी सिकंदर ने 6 मार्च को राजकुमार नगर में स्थित एक कैफे के संचालक मुस्ताक पटेल से 5 हजार रुपए हफ्ता मांगा था। नहीं दिये तो केफे में तोडफ़ोड़ व मारपीट करने के बाद फरियादी मुस्ताक पटेल जब रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा तो बदमाश ने उसके घर में आग लगा दी और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
उल्लेखनीय है कि मुस्ताक पटेल चाय सुट्टा और यारी कैफे संचालित करते थे। क्षेत्र के बदमाश सिकंदर और सोहेल हर महीने 5 हजार रुपे का गुंडा टैक्स वसूलने मुस्ताक के कैफे पर जाते थे। मुस्ताक ने गुंडा टैक्स नहीं दिया तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। वही बाग में नायता मुस्लिम समाज की पंचायत ने घटना के बाद फैसला लिया था कि आरोपी सिकंदर और उसके परिवार को ना तो किसी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा और ना ही कोई उनके यहां कार्यक्रम में जाएगा अगर वहां दिखता है तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा ।