यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, पहले हो रही पोस्टल बैलेट की गिनती

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा की गठन के लिए मतगणना शुरू हो गयी है। सभी मतगणना केन्द्र पर पर्यवेक्षक, मतगणना कर्मी, केन्द्रीय सुरक्षा बल तथा प्रत्याशी पहुंचे हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। वाराणसी में सपा और सुभासपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है। प्रदेश भर में मतगणना के लिए कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आगरा में सबसे अधिक पांच, अमेठी, अम्बेडकरनगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में 2-2 व बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

आज के नतीजों के बाद यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाकर कीर्तिमान रचती है या सपा पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है। फिर बहुजन समाज पार्टी अथवा अन्य कोई दल या गठबंधन सभी को चैंकाते हुए सत्ता शीर्ष पर पहुंचता है। यह कुछ घंटों में साफ हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं हैं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए सभी 403 विधान सभा में एक-एक प्रेक्षक तैनात हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली, डा. रणवीर सिंह को मेरठ में एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार एचआर श्रीनिवास को वाराणसी में तैनात किया गया है।

इसके साथ निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी मतगणना केन्द्र एवं उसकी परिधि के बाहर अनुमन्य दूरी तक थ्री टियर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके आंतरिक घेरे में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना कराई जा रही है। अमेठी में चारों विधानसभाओं पर मतगणना शुरू हो गई है। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित दो महाविद्यालयों में मतगणना होनी है। अमेठी जनपद के चारों विधानसभाओ मे हुए चुनाव के फैसले का लोगों का इंतजार है।

मेरठ में जिलाधिकारी के.बालाजी ने कहा कि 100 मीटर से पहले किसी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। लोहिया नगर मंडी स्थल से एक किलोमीटर पहले ही सभी प्रवेश द्वारों पर जालीदार बैरिकेडिंग लगा दी गई, कोई भी शिविर किसी भी राजनीतिक पार्टी का लगने नहीं दिया गया, सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही चाक-चौबंद है।

प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट में से भारतीय जनता पार्टी को 312, समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19, अपना दल (एस) को नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार, निर्दलीय को तीन तथा निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल को एक-एक सीट मिली थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली-NCR में आग का खतरा: ऊंची बिल्डिंग्स में ‘मौत का साया’, फायर विभाग के संसाधन नाकाफी; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता     |     IPL 2026: बुमराह और पंड्या से बेहतर रिकॉर्ड, फिर भी शार्दुल ठाकुर को क्यों नजरअंदाज किया? कप्तान के फैसले पर उठे सवाल     |     I-PAC Director Bail: बंगाल चुनाव खत्म होते ही विनेश चंदेल को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने नहीं किया विरोध; पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला     |     हीटवेव का डबल अटैक: भारत में बढ़ेंगे अत्यधिक गर्मी के दिन, डेटा सेंटरों और स्वास्थ्य पर होगा सीधा असर     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें