यूक्रेन के सूमी में अभी भी फंसे हैं करीब 700 छात्र भारत को रूस और यूक्रेन की प्रतिक्रिया का इंतजार

नई दिल्ली । लगभग 700 भारतीय नागरिक पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे हुए हैं। रविवार को भीषण लड़ाई और गोलाबारी के बीच उनकी निकासी की व्यवस्था करने के प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि भारतीय नागरिक, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं, वे सभी बंकरों और कैंपस में शरण लिए हुए हैं। यूक्रेन में स्थानीय संघर्ष विराम को लेकर भारत की ओर से पूछे गए जवाब पर रूस और यूक्रेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दरअसल इससे पहले रूस और यूक्रेन ने शनिवार को संघर्ष विराम का ऐलान किया था। इसने मारियुपोल-वोल्नोवाखा में मानवीय कॉरिडोर बनाकर नागरिकों को सुरक्षित निकालने पर भी सहमति जताई थी। लेकिन इसका खासा फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। पूर्वी यूक्रेन में फंसे भारतीय बाहर निकलने के इन रास्तों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि भारतीय नागरिक, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं, वे सभी बंकरों और कैंपस में शरण लिए हुए हैं। यूक्रेन में स्थानीय संघर्ष विराम को लेकर भारत की ओर से पूछे गए जवाब पर रूस और यूक्रेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दरअसल इससे पहले रूस और यूक्रेन ने शनिवार को संघर्ष विराम का ऐलान किया था। इसने मारियुपोल-वोल्नोवाखा में मानवीय कॉरिडोर बनाकर नागरिकों को सुरक्षित निकालने पर भी सहमति जताई थी। लेकिन इसका खासा फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। पूर्वी यूक्रेन में फंसे भारतीय बाहर निकलने के इन रास्तों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अधिकांश नागरिकों को खारकीव जैसे अन्य संघर्ष क्षेत्रों से बाहर निकाला लेने के बाद अब सूमी यूक्रेन में निकासी के प्रयासों का मुख्य फोकस बना हुआ है। कीव में भारतीय दूतावास ने यह पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है कि कहीं और भारतीय संघर्ष क्षेत्रों या यूक्रेन के अन्य हिस्सों में तो नहीं फंसे हैं। दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में ऐसे किसी भी भारतीय का ब्योरा मांगा है। दूतावास ने ट्वीट किया सभी भारतीय नागरिक जो अभी भी यूक्रेन में रह रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे अटैच  जरूरी डिटेल तत्काल आधार पर भरें। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 76 निकासी उड़ानों में अब तक 15,920 भारतीयों को वापस लाया गया है। शनिवार और रविवार को 13 उड़ानें नई दिल्ली और मुंबई में उतरीं, जिससे लगभग 2,500 लोग वापस आए। रविवार और सोमवार के लिए सात और निकासी उड़ानें निर्धारित हैं, जिनमें से एक भारतीय वायु सेना का सी-17 हैवी-लिफ्ट विमान शामिल है। ये उड़ानें बुडापेस्ट, रेजजो और सुसेवा से उड़ान भरती हैं। भारत द्वारा अपनी पहली यात्रा सलाह जारी किए जाने के बाद से 21,000 से अधिक भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं। इनमें से 19,920 भारत पहुंच चुके हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का ‘प्लान’, 40 दिन में की 70 बार चोरी     |     राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हिरासत में     |     मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: ‘ऑपरेशन Cy-वज्र’ के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा     |     गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव     |     Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान     |     छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप     |     Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार     |     ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है ‘जिम्नास्टिक बेल्ट’     |     Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छुट्टी?     |     Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर ‘आसमानी आफत’, भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थिति     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें