यूक्रेन की दयाना ल्योन ओपन के फाइनल में पहुंची

यूक्रेन की दयाना यास्त्रेम्स्का शनिवार ल्योन डब्ल्यूटीए ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। एक हफ्ते पहले यास्त्रेम्स्का रूसी हमलों में बाल-बाल बची थीं। उनके शहर ओदेसा पर बम से हमले हुए थे। 21 साल यास्त्रेम्स्का फाइनल मुकाबले के लिए यूक्रेन का झंडा लपेट कर उतरीं। उन्होंने रोमानिया की दूसरी वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया को 7-6 (7/5), 4-6, 6-4 से हराया।

यास्त्रेम्स्का और क्रिस्टिया के बीच यह मुकाबला ढाई घंटे तक चला। मैच जीतने के बाद यास्त्रेम्स्का अपने घुटनों के बल बैठ गईं। उन्होंने मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “मैं अंदर से काफी मजबूत हूं।  इसलिए मुझे लगता है कि मैं हर चीज से निपट सकता हूं। मैं यूक्रेनी हूं और यूक्रेनी लोग बहुत मजबूत हैं। आप इसे अब युद्ध के दौरान देख सकते हैं। अब से मेरी हर जीत मेरे देश की है। जो हो रहा है उसकी तुलना में यह बड़ा नहीं है।”चीन की झांग शुआई से होगा फाइनलरविवार को दुनिया के 140वें नंबर के खिलाड़ी यास्त्रेम्स्का का सामना चीन की 64वीं रैंकिंग की झांग शुआई से होगा। शुआई ने खिताब सेमीफाइन में फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को 6-2, 7-5 से हराया। 2020 में एडिलेड में एश्ले बार्टी से हारने के बाद यह उनका पहला फाइनल होगा।बम धमाकों के बीच खुली थी नींदयास्त्रेम्स्का पिछले शनिवार को ल्योन पहुंची थीं। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में एक दिन उनकी नींद बम धमाकों के बीच खुली थी। रूस ने हमला किया था। फ्रांस तक पहुंचना उनके काफी मुश्किल भरा है। यास्त्रेम्स्का और उनके परिवार ने हमलों से बचने के लिए दो रातें ओदेसा के एक भूमिगत कार पार्किंग में बिताई थी। उन्होंने अपनी बहन के साथ रोमानिया पहुंचने के लिए नाव से डेन्यूब नदी पार की थी।पिता और मां यूक्रेन में ही रह गएयास्त्रेमस्का और उनकी 15 साल की बहन इवान्ना को अलविदा कहने के बाद उनके पिता और मां यूक्रेन में ही रह गए। यास्त्रेम्स्का ने तनावपूर्ण सेमीफाइनल के बाद कहा, “मुझे अभी जो महसूस हो रहा है, उसके बारे में सोचने की जरूरत है। मुझे वास्तव में विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं फाइनल में पहुंच गई हूं।”  यास्त्रेम्स्का ने तीन डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं, लेकिन उनका पिछला खिताब मई 2019 में स्ट्रासबर्ग में आया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव     |     Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति     |     हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी को दी खुली चुनौती     |     भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप     |     NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख     |     जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट     |     जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और दिग्गज नेता     |     इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे     |     PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग     |     बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें