यूक्रेन के राष्ट्रपति US, NATO से सैन्‍य मदद न मिलने पर झल्‍लाए, गुस्से पर नहीं कर पाए कंट्रोल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका, NATO और अन्य पश्चिमी देशों के रुख पर नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि इस मुश्किल वक्त में यूक्रेन को लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया.

कीव: रूस के यूक्रेन पर हमले (Russia-Ukraine War) से पहले माना जा रहा था कि अगर व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) जंग जैसा फैसला लेते हैं, तो अमेरिका और NATO पूरी तरह से यूक्रेन का साथ देंगे. लेकिन यूक्रेन अकेला ही शक्तिशाली रूस का सामना कर रहा है. यूएस ने अपनी सेना भेजने से इनकार कर दिया है. पश्चिमी देशों के इस ‘धोखे’ पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने अपना गुस्सा बयां किया है. उन्होंने कहा है कि हमें रूस से मुकाबले के लिए अकेला छोड़ दिया गया.

वीडियो जारी कर निकाली भड़ास

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमें अपनी रक्षा के लिए अकेला छोड़ दिया गया है. कौन हमारे साथ रूस से लड़ने को तैयार है? मुझे कोई नजर नहीं आता. कौन यूक्रेन को NATO की सदस्यता की गारंटी देता है? हर कोई डरा हुआ है’. बता दें कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला बोल दिया है. पहले दिन ही करीब 130 यूक्रेनियन के मारे जाने की खबर है. हमले के बाद आधी रात को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो संदेश जारी कर पश्चिमी देशों के रुख पर अपनी भड़ास निकाली.

देश छोड़कर जाने से किया इनकार

वलोडिमिर जेलेंस्की ने यह भी कहा कि भले ही रूस उन्हें अपना टारगेट नंबर 1 मानता है, लेकिन वो और उनका परिवार  यूक्रेन छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. इस बीच, जेलेंस्की ने यूक्रेनी सेना को आगे बढ़ने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. रूसी सेना की तरफ से यूक्रेन पर अब भी बमबारी हो रही है. जिस तरह का माहौल है, उसे देखकर लग नहीं रहा कि पुतिन यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जे से पहले रुकेंगे.

France ने रूस को चेताया

वहीं, फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ले ड्रियन (French Foreign Miner Jean Yves Le Drian ) ने गुरुवार को कहा कि रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं तो उन्हें यह समझने की जरूरत है कि नाटो भी एक परमाणु गठबंधन है. गौरतलब है कि रूस के इस हमले को दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. साथ ही रूस ने यूक्रेन के 70 से अधिक ठिकानों को नष्‍ट करने का दावा किया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मालिक के खिलाफ FIR, 4 अरेस्ट, जांच कमेटी गठित… गोवा नाइट क्लब में हादसे पर CM का एक्शन     |     पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: पंजाबी यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपये की सौगात, शिक्षा में नहीं आएगी बाधा- CM मान     |     2026 तक पंजाब में लड़कियों का अनुपात बढ़ाने का लक्ष्य ; बेटियों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम     |     मुजफ्फरपुर में मां ने किया शर्मनाक काम: डेढ़ लाख रुपये में नवजात बच्चे का सौदा, जन्म के तुरंत बाद बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     गोवा में भयानक हादसा: नाइट क्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, PM मोदी ने CM से की बात, पीड़ितों के लिए मदद का किया ऐलान     |     PM मोदी ने दिया आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में दान! देशवासियों से की बड़ी अपील, सैनिकों के कल्याण के लिए आप भी करें योगदान     |     इंडिगो का उड़ान भरने का संकल्प! 1650 से अधिक उड़ानें और 137 गंतव्य फिर से चालू, एयरलाइन ने दिलाया परिचालन क्षमता का भरोसा     |     राजनाथ सिंह ने किया श्योक टनल का उद्घाटन: 920 मीटर लंबी यह टनल लद्दाख में सेना का मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई बनाएगी सुपर फास्ट     |     बंगाल के बाद अब हैदराबाद में भी बाबरी मस्जिद मेमोरियल की घोषणा! मुश्ताक मलिक बोले- ‘बाबर से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए’, सियासी पारा चढ़ा     |     कोलकाता में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: ‘भारत में हम तनातनी नहीं, सनातनी चाहते हैं’, सामूहिक गीता पाठ में दिया धार्मिक और राजनीतिक संदेश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें