महतारी दुलार योजना से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव : संभागायुक्त

बिलासपुर । बिलासपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेण्ड्रा जिले के महतारी दुलार योजना से लाभान्वित हितग्राहियों तथा कोविड-19 में मृतक हितग्राही परिवारों से बातचीत की। महतारी दुलार योजना से लाभान्वित स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने संभागायुक्त डॉ. अलंग से अपने अनुभव साझा किए तथा योजना से मिल रहे लाभों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अर्चना मिश्रा, अखिलेश साहू, शिक्षा विभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक  आर.एन.हीराधर मौजूद रहे।
डॉ. अलंग ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा के कक्षा 10 वीं के छात्र याशर कुरैशी से बात की और योजना से मिल रहे लाभों के बारे में जानकारी ली। छात्र याशर कुरैशी ने बताया कि उसे महतारी दुलार योजना के अंतर्गत सेमरा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन मिला और स्कूल में प्रतिमाह एक हजार की दर से दस हजार की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गयी है। याशर ने बताया कि वह छात्रवृत्ति में मिली राशि का उपयोग अपने पढ़ाई-लिखाई में कर रहे हैं। याशर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई-लिखाई का बेहतर माहौल है, यहाँ की पढ़ाई पेण्ड्रा के अन्य स्कूलों की तुलना में काफी अच्छी है। याशर ने बताया कि स्कूल में अंग्रेजी बोलने का अच्छा अभ्यास कराया जाता है और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
संभागायुक्त डॉ. अलंग ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा की कक्षा दसवीं की छात्रा भूमि ओट्टी से बातचीत की। भूमि ने बताया कि स्कूल में आकर काफी अच्छा लग रहा है, यहाँ पढ़ाई भी अच्छी होती है। बात-चीत के दौरान नौवीं के छात्र अनिरुद्ध पैकरा ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई-लिखाई का बेहतर माहौल है और यहाँ छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है, जिससे अब पढ़ाई-लिखाई संबंधी जरूरी चीजें खरीदना आसान हो गया है।
संभागायुक्त डॉ. अलंग ने कोरोना के दौरान मृतक परिवारों से भी बात-चीत की जिन्हें योजना के अंतर्गत एक्सग्रेशिया की राशि प्रदान की गयी है। हितग्राही मथुरा सोनी ने बताया कि कोरोना के दौरान पत्नी की मौत हो गयी और जीवन अधूरा सा लग रहा था इस दौरान शासन की मदद से एक्सग्रेशिया की 50 हजार की राशि प्रदान की गई। श्री मथुरा ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन के प्रति अपना आभार जताया।
डॉ. अलंग ने हितग्राही शांति ओट्टी से बातचीत की। शांति ने बताया कि पति रविन्द्र ओट्टी पेण्ड्रा में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ थे। कोरोना संक्रमण से उनकी मृत्यु हो गई, ऐसे परिस्थिति में परिवार चलाना काफी कठिन हो गया था। इस दौरान शासन द्वारा योजना अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। जिससे परिवार की देखरेख करना अब आसान हो गया है। शांति ने बताया कि वह पांच छोटी-छोटी बेटियों का पालन-पोषण करने के साथ परिवार भी चला रही है, डॉ. अलंग ने शांति को सुकन्या समृद्ध योजना के अंतर्गत बेटियों का खाता खुलवाने की सलाह दी तथा संबंधित अधिकारियों को भी सप्ताह के भीतर खाता खुलवाने के लिए निर्देशित किया।
डॉ. अलंग ने कहा कि परिवार में किसी की मृत्यु होना काफी दुखदायी होता है। ऐसे में हमें संवेदनशीलता दिखाते हुए संबल देने की आवश्यकता होती है। शासन ने इस भूमिका को न केवल पूरी संवेदनशीलता से समझा है बल्कि इस दिशा में कार्य भी कर रही है।
गौरतलब है कि कोरोना में बेसहारा हुए बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए महतारी दुलार योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत ऐसे बच्चे जिनके परिवार से कोविड-19 की वजह से माता या पिता अथवा दोनों की मौत हो गई हो, उन्हें शासन द्वारा नि:शुल्क स्कूली शिक्षा प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत पहली से आठवीं के बच्चों को 500 रूपए प्रतिमाह तथा नवमीं से बारहवीं के बच्चों को 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |     डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा     |     रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर     |     मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: ‘सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO’, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बोला- यह अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं     |     सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में प्रशासन     |     कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग में हड़कंप, जांच शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें