मप्र कांग्रेस में धधक रहा असंतोष का लावा, असंतुष्ट नेता सोनिया गांधी से मिले

भोपाल । मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस में असंतोष पनप रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव  से पहले यह लावा धधक सकता है। प्रदेश कांग्रेस के 3 बड़े और कुछ समय से प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे नेता पिछले 4 दिन में दिल्ली दौरा कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ की गैर मौजूदगी में हुई इन मुलाकातों के सियासी मायने और संकेत काफी गहरे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस में क्या सब कुछ ठीक-ठाक है। यह सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ है क्योंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की गैर मौजूदगी में एमपी से जुड़े 3 बड़े नेताओं ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कांग्रेस पार्टी में इस समय हाशिए पर चल रहे अरुण यादव, अजय सिंह और जी 23 गुट के नेता विवेक तन्खा ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इन मुलाकातों के बाद अटकलों का बाजार गर्म है।

3 असंतुष्ट नेताओं की मुलाकात
प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल गिर गया है। पार्टी ने हार के लिए प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया था। अब पार्टी की नजर आगामी चुनाव वाले राज्यों पर है। चुनावी राज्यों में खुद को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी है। इस लिहाज से मध्य प्रदेश पर भी कांग्रेस हाईकमान की नजर है। लंबे समय से एमपी कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथों में है। वो नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में 2023 के चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज है। 3 बड़े नेताओं की दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि पार्टी का कहना है कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक है। प्रदेश के नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात होती रहती है। ये कोई नयी बात नहीं है। 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

बड़े बदलाव का संकेत
बहराल एमपी में हाशिए पर चल रहे कांग्रेस नेता अरुण यादव, अजय सिंह के सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद क्या कांग्रेस संगठन में कोई बड़ा बदलाव होगा या फिर इन दोनों नेताओं के हाईकमान को दिए गए फीडबैक के बाद पार्टी कोई फैसला लेती है। इस पर अब सबकी नजरें होंगी। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि 2023 के चुनाव से पहले बीजेपी के मुकाबले में कमजोर संगठन से जूझ रही कांग्रेस में आने वाले दिनों में कोई बड़ा बदलाव जरूर होगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें