सागर यूनिवर्सिटी में छात्रा ने हिजाब पहनकर क्लास रूम में की इबादत

मध्यप्रदेश में सागर के डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में नमाज विवाद ने तूल पकड़ लिया है। फाइनल ईयर की छात्रा का हिजाब पहनकर क्लास रूम में नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। इधर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति बनाई। दमोह की छात्रा एजुकेशन डिपार्टमेंट से B.Sc B.ed कर रही है। इस साल उसका फाइनल ईयर है। छात्रा हिजाब में आती है। शुक्रवार दोपहर वह क्लास रूम के अंदर नमाज पढ़ रही थी। किसी ने VIDEO बनाकर वायरल कर दिया। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे और विरोध करते हुए नारेबाजी की। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में बने शंकर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष कपिल स्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालय में जानबूझकर नमाज पढ़ी गई है। यदि ऐसा ही होता रहा तो हर क्लास के पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सागर विश्वविद्यालय को JNU बनाने का षड्यंत्र चल रहा है। कुछ प्रोफेसर भी इसमें शामिल हैं। सबूत मिलने पर उन प्रोफेसर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। समिति बनाकर जांच करा रहे हैं। विश्वविद्यालय में कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं की जाए, जिससे सौहार्द्र बिगड़े। अपने निजी कार्य अपने घर पर करें, क्योंकि विश्वविद्यालय पढ़ने-लिखने के लिए है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद     |     Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से तीन और आरोपी गिरफ्तार     |     Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती     |     Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुए वाकये पर दी सफाई     |     Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी, स्टेज पर होगी सीधी भिड़ंत     |     TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए टेलीकॉम अथॉरिटी की तैयारी     |     Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी     |     Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा     |     Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक काटी; एम्स रेफर     |     Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; एक महीने से कर रहे थे रेकी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें