मध्य प्रदेश में आज महिला पुलिसकर्मी संभाल रहीं ट्रैफिक व्यवस्था, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया सम्मान मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक नई पहल की है। प्रदेश में आज ट्रैफिक व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी ही संभाल रही हैं। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमने निर्णय लिया है कि आज पूरे प्रदेश की सड़कों पर यातायात नियंत्रण का काम हमारी नारी शक्ति के हाथ में रहेगा। साथ ही उन्होंने यातायात नियंत्रित कर रही महिला पुलिसकर्मियों से यह अपील भी की वे अपनी कार्यस्थल पर ड्यूटी तैनाती के फोटो और अपने अनुभव की बाइट उन्हें ट्विटर पर भेजें। यह भी पढ़ें मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी… Nov 7, 2026 भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे… Nov 6, 2026 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इस अवसर पर राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट चौराहे पहुंचे ओर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहीं महिला पुलिसकर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यालय में पदस्थ महिला आरक्षक आरती शुक्ला को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। Share