भागलपुर बम विस्फोट के मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में किया सरेंडर, रिमांड पर लेने की तैयारी बिहार By Nayan Datt On Mar 8, 2022 भागलपुरः भागलपुर पुलिस और एसआईटी की टीम काजबली चक में हुए धमाके के नामजद आरोपी मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी बीच सोमवार को आजाद ने भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 7 आर.के. रैना के कोर्ट में पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए सरेंडर कर दिया। यह भी पढ़ें खूनी संघर्ष: शराब माफिया ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घायल;… Apr 17, 2026 Cyber Crime: Facebook लिंक पर क्लिक करते ही पूर्व SBI मैनेजर… Apr 16, 2026 इसके बाद मोहम्मद आजाद को पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले पर भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम ने बताया कि पुलिसिया दबाव के कारण मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस द्वारा उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। जो भी भागलपुर में हुए बम विस्फोट कांड में शामिल हैं, उसको चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि भागलपुर के तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर तीन मार्च की रात भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके में चार मकान जमींदोज हो गए और 15 लोगों की मौत हो गई। Share