बेटे की सजा बाप को मिली: बेटे ने लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर किया था अपलोड, आरोपी ने बदले में उसके पिता की कर दी हत्या मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 20, 2022 उमरिया। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कोडार में करीब 50 वर्षीय मुन्नू की टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक के बेटे ने सोशल मीडिया पर आरोपी के बहन की फ़ोटो को अपलोड कर दिया था. जिसका बदला मौत से लिया गया. यह भी पढ़ें MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक… Apr 14, 2026 MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष… Apr 14, 2026 दरअसल शुक्रवार की दरमियानी रात को फ़ोटो अपलोड किए जाने को लेकर दोनों परिवार का आपस में विवाद हुआ था. हालंकि समझाबुझाकर वापस भेज दिया गया था. लेकिन देर रात आरोपी उसके घर पहुंचा और मुन्नू पर टांगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. Share