रूस का सहयोग करने पर भारत, चीन, मिस्र पर दबाव बना रहा अमेरिका: लावरोव विदेश By Nayan Datt On Mar 20, 2022 मॉस्को | रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस के साथ सहयोग के कारण अमेरिका चीन, तुर्की और कई अन्य देशों पर दबाव बना रहा है। आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने एक टीवी साक्षात्कार में अन्य देशों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह सिर्फ अशिष्टता है, जो वाशिंगटन से फूट रही है, मुझे नहीं पता, यह (समझ से) परे है।” उन्होंने कहा, “यह और भी चौंकाने वाली बात है कि चीन, भारत, मिस्र जैसी प्राचीन सभ्यताओं के खिलाफ इस तरह के ब्लैकमेल का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसी प्रकार का व्यवहार तुर्कों के साथ भी किया जा रहा है।” यह भी पढ़ें Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का… Apr 29, 2026 Trump Rally Shooting: ट्रंप की रैली में गोली चलाने वाले शूटर… Apr 28, 2026 उन्होंने आरबीसी टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण है, यह आधुनिक इतिहास में एक युगांतरकारी क्षण है, क्योंकि यह शब्दों के व्यापक अर्थों में ‘लड़ाई’ को दर्शाता है कि विश्व व्यवस्था कैसी दिखेगी।” पश्चिम यूक्रेन के आसपास की स्थिति को शांति से हल नहीं करना चाहता है, लावरोव ने इस सवाल के जवाब में कहा कि यूक्रेन मामले को आखिर शांति से क्यों नहीं सुलझाया जा सकता है? Share