बिलासा कला मंच का आयोजन राष्ट्रीय संगोष्ठी लोक संस्कृति संदर्भ छत्तीसगढ़ और नदियाँ का हुआ आयोजन

बिलासपुर । बिलासा कला मंच के दो दिवसीय बिलासा महोत्सव के पहले दिन राष्ट्रीय संगोष्ठी लोक संस्कृति सन्दर्भ छत्तीसगढ़ और नदियां पर मुख्य आसंदी से बोलते हुए ए डी एन वाजपेयी कुलपति अटल विश्विद्यालय ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए नदी किनारे ही अनेकों संस्कृति पल्लवित हुई और इन्हीं संस्कृति में लोक संगीत, लोकगीत, लोककथा,लोक परंपरा पनपी जो आज लोक संस्कृति के नाम से जानी गई। अध्यक्षता करते हुए डॉ विनय कुमार पाठक ने इसी बात को आगे बढाते हुए कहा कि पूरा विश्व नदियों के किनारे ही बसा और इसी के अनुरूप छत्तीसगढ़ की पूरी आबादी और बड़े शहर सब नदियों के किनारे ही पनपी।उत्तर छत्तीसगढ़ में ईब नदी,शंख नदी,मध्य छत्तीसगढ़ में अरपा,शिवनाथ, महानदी,हसदो, केलो,आगर,खारुन,पैरी,सोंढुर आदि नदी तो दक्षिण बस्तर में इंद्रावती, डंकिनी,शंखिनी आदि नदियों के आसपास ही छत्तीसगढिय़ा संस्कृति का विकास हुआ।विषय प्रवर्तन कराते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अजय पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग स्वभाव से उत्सवधर्मी हैं उसका एक बड़ा कारण यहां बड़ी संख्या में प्रवाहित नदियों और नीर की उपलब्धता है क्योंकि जहां जल होता है वहीं कल होता है और वहीं सम्पन्नता भी होती है, हमारे तीज त्यौहार ,रीति रिवाज तथा जीवन शैली में यहां प्रवाहित होने वाली अनेकानेक नदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।विशिष्ट अतिथि डॉ पीसीलाल यादव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में प्रवाहित सभी नदियों के उद्गम से लेकर संगम तक नदियों के किनारे बसे हुए लोगों ने ही अपनी महतारी कहने वाले नदी को प्रदूषित कर रखे हैं, लगातार अवैध उत्खनन से हम सबने नदियों का स्वरूप को बिगाड़ रखा है और इसी से ही हमारी संस्कृति भी बिगड़ रही है।भू माफिया, जल माफिया, जंगल माफिया, रेत माफिया अब कालिया नाग जैसे नदियों को और संस्कृति को प्रदूषित कर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ गोविंद राम मिरी पूर्व सांसद ने कहा कि बिलासा कला मंच बधाई के पात्र है कि उन्होंने इस विषय पर एक सार्थक गोष्ठी का आयोजन किया। इससे पहले कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हमें इस वर्ष बिलासा महोत्सव दो दिवसीय करना पड़ा।इस अवसर पर साहित्यकार डॉ राजेश मानस के दो पुस्तकों पीरा ताजमहल के अउ मोर तथा जिनगी के रंग का विमोचन उपस्थित अतिथियों ने किया। इस अवसर पर शहर के साहित्यकार और मंच के सदस्य राघवेंद्रधर दीवान,द्वारिका प्रसाद अग्रवाल,डॉ आर डी पटेल,राजेंद्र मौर्य, डॉ सुधाकर बिबे,सनत तिवारी, महेंद्र साहू,डॉ सोमनाथ मुखर्जी,विक्रम सिंह, केवलकृष्ण पाठक,राघवेंद्र दुबे,सुधीर दत्ता,रामेश्वर गुप्ता,अश्विनी पांडे,नरेंद्र कौशिक, यश मिश्रा, हर्ष पांडे,आनंदप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता,ओमशंकर लिबर्टी, उमेंद् यादव,जावीद अली,चतुर सिंह,थानुराम लसहे, श्रीनिवास कंडाला, सुनील तिवारी, विश्वनाथ राव,धरमवीर साहू,महेंद्र ध्रुव,मनोहर दास मानिकपुरी,गोपाल यादव सहित बहुत लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंच के अध्यक्ष महेश श्रीवास और आभार प्रदर्शन राजेन्द्र मौर्य ने किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी     |     दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कैपिटल खर्च     |     जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज     |     पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो सकती है बड़ी एंट्री     |     केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— “राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैलाना चाहते हैं अराजकता”     |     मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन बिल?     |     दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— “First in My Bloodline” हर बेटी के सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान     |     दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम मोदी को घेरा     |     महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी’ के तहत 803 प्रोएक्टिव FIR दर्ज     |     ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें