बमबारी रुकने के बाद आएगा यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र का शव: कर्नाटक CM देश By Nayan Datt On Mar 8, 2022 रूसी हमले के बीच यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र की मौत के बाद मृतक के शव को भारत लाना काफी मुशिकल हो रहा है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा कि बमबारी रुकने के बाद ही यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र का शव आएगा। यह भी पढ़ें Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति… Apr 16, 2026 Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के… Apr 16, 2026 बता दें कि इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी छात्र की मौत पर दुख जताया था। भारतीय छात्र की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मारे गए छात्र के परिवार के संपर्क में हैं, हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बताया जा रहा है कि रूस ने खारकीव में बहुत बड़ा धमाका किया है. रूस की गोलीबारी में भारतीय छात्र की जान गई है। यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्रों के समन्वयक डॉ. पूजा ने बताया कि जिस छात्र की मौत हुई है वह कर्नाटक का रहने वाला है. छात्र का नाम नवीन एसजी है। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, गवर्नर हाउस में ब्लास्ट हुआ और इसके साथ एयर स्ट्राइक किया गया, जिसमें उस छात्र की मौत हो गई। जिस समय हादसा हुआ उश समय नवीन खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे औऱ गोलाबारी में वह निशाना बन गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। Share