बड़ी खबरः चारा घोटाला के 5वें मामले में लालू यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख रुपए जुर्माना देश By Nayan Datt On Feb 21, 2022 रांचीः अविभाजित बिहार के अरबों रुपए के बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले आरसी 47ए/96 में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये सीबीआई की विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद को 5 साल की सजा और 60 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें Power Crisis Alert: मध्य पूर्व तनाव का भारतीय बिजली ग्रिड पर… Mar 11, 2026 गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग,… Mar 11, 2026 रांची स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने आज लालू प्रसाद समेत अन्य अभियुक्तों के सजा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए यह सजा सुनाई। इससे पहले रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ अवैध निकासी मामले में अदालत ने 15 फरवरी को लालू प्रसाद समेत 75 आरोपियों को दोषी करार दिया था, इसमें से 41 को छोड़ कर अन्य को पहले ही सजा सुना दी गयी थी, जबकि तीन आरोपी उस दिन अदालत में सशरीर उपस्थित नहीं हो पाये थे। Share