आर बाल्की की अगली फिल्म में क्रिकेट कोच का किरदार निभा रहे हैं अभिषेक बच्चन? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

बॉलीवु़ड फिल्म निर्माता वक्त-वक्त पर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में रिलीज कर फैंस का ध्यान अपनी मूवी की ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। अब जानकारी आ रही है कि आर बाल्की क्रिकेट पर आधारित फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं जिसमें जूनियर बच्चन कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवु़ड फिल्म निर्माता वक्त-वक्त पर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में रिलीज कर फैंस का ध्यान अपनी मूवी की ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। आने वाले दिनों कई क्रिकेट ड्रामा फिल्में पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं, जिसमें जर्सी, शबाशा मिट्ठू, चकड़ा एक्सप्रेस जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि आर बाल्की भी क्रिकेट पर आधारित फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसमें जूनियर बच्चन क्रिकेट कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में अभिनेत्री सैयामी खेर एक खिलाड़ी के किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी, जबकि अभिषेक बच्चन उनके कोच का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जूनियर बच्चन, सैयामी खेर के साथ एक्ट्रेस शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्में

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो तुषार जलोटा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म दसवीं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक दिग्गज राजनेता का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में अभिषेक के अलावा अभिनेत्री यामी गौतम एक पुलिस आधिरकारी के किरदार में नजर आने वाली हैं, जबकि एक्ट्रेस न्रिमर कौर भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।

इसके अलावा वो अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म गुलाब जामुन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म के बारे में निर्माताओं ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जनकारी के अनुसार अभिनेता इन दिनों बहुचर्चित ब्रीद इनटू द शैडो के अगले सीनज पर भी काम कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन को आखिरी बार शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म बॉब बिस्वास में देखा गया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhilai Steel Plant News: भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को भिलाई स्टील का ‘कवच’; 5,700 टन विशेष स्टील की आपूर्ति     |     Dhamtari Education News: पाठ्यपुस्तकों की कमी पर निजी स्कूलों का प्रदर्शन; कलेक्ट्रेट का किया घेराव     |     Koriya School Inspection: कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने स्कूलों में बच्चों का बढ़ाया हौसला; 26 का पहाड़ा सुनाकर नन्ही छात्रा ने जीता दिल     |     School Books Distribution Delay: जांजगीर में अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की मांग; मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन     |     Chhattisgarh Education News: निजी स्कूलों ने पाठ्य पुस्तक निगम की लापरवाही पर खोला मोर्चा; समय पर कोर्स पूरा करने की चुनौती     |     Kanker Health News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया बीएमओ कार्यालय का घेराव; एकतरफा निलंबन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन     |     Mitanin Sangh Protest Chhattisgarh: मितानिनों ने खोला मोर्चा; मानदेय वृद्धि और संविलियन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव     |     Fertilizer Black Marketing: बस्तर में खाद घोटाला; लाइसेंस निरस्त, विभाग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस के सवाल     |     Dhanbad Crime News: BCCL में नौकरी के लिए बेटे ने रची पिता की हत्या की साजिश; 10 लाख की सुपारी देकर करवाया कत्ल     |     CID Investigation at RIMS: फर्जी दस्तावेजों और अनियमितताओं की जांच; रिम्स के प्रशासनिक गलियारों में हलचल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें