बच्चों की मदद से इस तरह बचाएं Tax

1 अप्रैल से चालू वित्त वर्ष के लिए रिटर्न भरने की शुरुआत होगी |  अगर आप टैक्स के दायरे में आते हैं तो टैक्स सेविंग के बारे में उचित जानकारी जरूरी है |  इन उपायों की मदद से टैक्स का बोझ कम किया जा सकता है |  बच्चे कल के भविष्य हैं |  ऐसे में हर माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य पर खुलकर निवेश करते हैं |  पढ़ाई-लिखाई के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं हो, इसकी तैयारी शुरू से की जाती है |  इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे बच्चों पर निवेश की मदद से उनके भविष्य के साथ-साथ अपने टैक्स के लाएबिलिटी को भी कम किया जा सकता है |

अगर आपका बच्चा नाबालिग है यानी उसकी उम्र 18 साल से कम है तो उसके नाम पर पब्लिक प्रोविडेंट फंड खुलवाया जा सकता है |  पब्लिक प्रोविडेंट फंड में एक वित्त वर्ष में 1 | 5 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है |  इसकी मैच्योरिटी 15 सालों की होती है |  पीपीएफ पर निवेश करने पर सेक्शन 80सी के तहत टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है |
अगर आप अपने बच्चों के नाम पर बैंक अकाउंट खुलवाते हैं तो भी टैक्स में राहत मिलेगी |  बच्चों के नाम पर जो बैंक अकाउंट होगा उससे होने वाली 1500 रुपए तक इंट्रेस्ट इनकम टैक्स फ्री होगी |  इसका फायदा दो बच्चों पर भी उठाया जा सकता है |  तीसरे बच्चे के लिए टैक्स में कोई राहत नहीं है |  बच्चों के बैंक अकाउंट की इंट्रेस्ट इनकम पर सेक्शन 10 (32) के तहत राहत मिलती है |
बच्चों की ट्यूशन फीस पर भी टैक्स में राहत मिलती है |  सेक्शन 80सी के तहत ट्यूशन फीस के नाम पर 1. 5 रुपए तक डिडक्शन का लाभ मिलता है |  यह दो बच्चों के लिए लागू है |
अगर आप नौकरी करते हैं तो दो बच्चों के नाम पर 100-100 रुपए प्रति महीना एजुकेशन अलाउंस का लाभ उठा सकते हैं |  होस्टल खर्च के नाम पर 300-300 रुपए प्रति महीना का लाभ उठा सकते हैं |  इसका फायदा सेक्शन 10सी के तहत मिलता है |
अगर बच्चों ने हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन लिया है तो भी रीपेमेंट करने पर टैक्स में लाभ मिलता है |  सेक्शन 80ई के तहत एजुकेशन लोन रीपेमेंट करने पर इंट्रेस्ट पार्ट पर डिडक्शन का लाभ मिलता है |  पैरेंट्स भी इस डिडक्शन का लाभ उठा सकते हैं |  इसमें डिडक्शन की कोई अपर लिमिट नहीं है |  लोन रीपेमेंट शुरू करने के आठ सालों तक डिडक्शन का लाभ उठाया जा सकता है |

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें