प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाई ‘रोमांटिक’ होली मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने इस साल जमकर होली खेली। सरोगेसी से माता-पिता बनने के बाद प्रियंका-निक की यह पहली होली थी। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स शेयर की हैं जिनमें आप उन्हें यारों के साथ होली का मजा लेते देख सकते हैं। एक वीडियो में आप प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की तरफ बढ़ते हुए और फिर उन्हें गले लगाते हुए देख सकते हैं। यह भी पढ़ें Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली… Apr 16, 2026 Naagzilla Postponed: सनी देओल से क्लैश के कारण बदली कार्तिक… Apr 15, 2026 दोनों ने एक दूसरे को किस करते हुए भी अपनी एक फोटो शेयर की है। एक तस्वीर में जहां निक जोनस हाथों में गुलाल लेकर किसी को रंग लगाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा गुलाल लेकर एन्जॉय करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी फिल्म वक्त का गाना लिखा, ‘Do me a favor.. let’s play holi.’ हालांकि इसके आगे प्रियंका ने लिखा- सॉरी… मुझे खेलनी ही पड़ी। Share