प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर आंसू बहाते हैं सपा व कांग्रेस के नेता

हरदोई। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के मतदान से तीन दिन पहले हरदोई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। सीएसएन महाविद्यालय के मैदान में जुटे लोगों के हुजूम को उन्होंने संबोधित किया और प्रदेश में भाजपा तथा अन्य पार्टियों की सरकार के कार्यकाल का अंतर भी समझाया। इसके साथ भाजपा की देश की तरक्की की योजनाओं को भी साझा किया। की तरही में अभी- अभी पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरदोई के लोगों ने दो होली खेलने की तैयारी कर ली है। पहली होली भाजपा की जीत की होली होगी। जिसकी तैयारी एक-एक बूथ पर करनी होगी। आप लोगों पर मेरा हक है। आपके कहने पर मै हाजिर हो जाता हूं, तो आप मेरे कहने पर बूथ पर लग जाएंगें। तीसरे चरण में एक जुट होकर कमल के निशान पर भारी मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि जब आतंकी हमला होता है, आतंकवाद बढ़ता है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान, गरीब को, मध्यम वर्ग को उठाना पड़ता है। जब आतंकी हमला होता है तो सामान्य मानवी की जिंदगी प्रभावित होती है, व्यापार प्रभावित होता है, पर्यटन ठप पड़ जाता है। कभी मुंबई में बम फटते थे, तो किसी दिन दिल्ली में, जयपुर, बेंगलुरू, हैदराबाद, गुवाहाटी, लुधियाना, अगरतला, इंफाल, कितने ही शहर उस दौरान बम धमाकों से धर्राए, कितने ही निर्दोष नागरिक उन हमलों में मारे गए। हम सबने मां भारती का नमक खाया है, अपने हिंदुस्तान का नमक खाया है। हम सबका परिश्रम हिंदुस्तान के लिए होना चाहिए, मां भारती के लिए होना चाहिए, देश के लिए होना चाहिए। हम सबका लक्ष्य होना चाहिए कि गरीब के जीवन से मुश्किलें कम से कम हों

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बैठकर आपके इस प्यार की ताकत को मैं भी नहीं समझ सकता। शायद आज के युग में जब टीवी मीडिया का जमाना हो, भांति भांति की बात चलती हो, उसके बाद भी जनता जनार्दन जब आशीर्वाद देती है तो वो भगवान के आशीर्वाद के बराबर होता है। दिल्ली की सत्ता के जिन गलियारों में ज्यादातर समय अमीरों और परिवारवादियों का कब्जा रहा। वहां आज आप सबने एक गरीब मां के बेटे को आपकी सेवा के लिए बैठाया है।

भाजपा प्रत्याशियों के जनसमर्थन रैली के लिए हरदोई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा और बसपा सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, यूपी में त्योहार को मनाने से रोकने वालों को दस मार्च को जनता जवाब देगी। बोले, त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाता था, जिससे यहां की जनता अपन त्योहार न मना पाए। योगी सरकार ने लोगों को उनका अधिकार दिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आप याद करिए पांच साल पहले माफिया वादियों ने यूपी का क्या हाल बना दिया था, व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था। राहजनी, छीनेती, लूट आम बात हो गई थी। दीया बरे घर लौट आओ, हरदोई वालों ने वह दिन देखें हैं। कैसे लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी। हमारी माताएं परेशान रहती थीं कि बेटे-बेटी घर से निकले हैं वह शाम को सुरक्षित घर लौट आएं। काेई दुर्घटना न हो जाए। अपराधियों का पूरा संरक्षण होता था। हरदोई की जनता जानती है कि कैसे इनका हिसाब हो रहा था। पीएम मोदी ने कहा, 2014 सेलेकर 2017 के बीच यूपी में इन परिवारवादियों ने एक भी काम में मेरा साथ नहीं दिया। मुझे बताइए यूपी का मैं सांसद हूं यूपी में कोई काम नहीं करने दिया। ऐसे लोगों को फिर से लाओगे तो मुझे काम करने देंगे क्या। आपका भला करने देंगे क्या, माताओं बहनों की सेवा करने देंगे क्या?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सपा की सरकार में शौचालय बने 34 हजार, और योगी जी के आने के बाद  पांच लाख शौचालय बने। यह पैसा कहां जाता था। इसके अलावा योगी जी की सरकार आई तो पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडर दिए। अभियान चलाकर हर घर गरीब के घर तक बिजली पहुंचाया। नए बिजली कनेक्शन दिए। लूटमार पर पूरी तरह से लगाम लगाया। ये बातें आपको यात रखनी होंगी। मोदी ने आगे कहा, आपके गांव में कितने घंटे बिजली आती थी। मुझे बराबर याद है यूपी में बिजली अगर आती तो खबर बन जाती थी। एक जमाने में, बिजली का जाना स्वाभाविक था। मेहमान की तरह बिजली आती थी। एक बार अगर ट्रांसफार्मर जल गया तो कितने महीने लग जाते थे और कितने बाबुओं के पैर पकड़ने पडते थे। कितना प्रसाद चढ़ाना पड़ता था। यह घोर परिवारवादी आपकों बिजली नहीं बिजली का झटका देने को तैयार हैं। जिनके काले कारमाने अंधेरे में चलते थे व अंधेरे का झटका देने को तैयार हैं।

पीएम मोदी ने सपा और बसपा की सरकारों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, डबल इंजन की सरकार ने इनके गोरख धंधे का शटर गिरा दिया। स्वामित्व योजना के तहत जमीन की नपाई हो रही है और जमीन के मालिक को मालिकाना हक दिया जा रहा है। यानी दबंगई और कब्जे का खेल खत्म। यूपी में हमारी सरकार 23 लाख से ज्यादा प्रापर्टी कार्ड का वितरण कर चुकी है और यह काम आगे चलता रहेगा। योगी सरकार आने के बाद यह कार्य और तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। परिवारवादी, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कभी गरीबों का भला नहीं कर सकते। कोरोना की महामारी में हमने किसी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को राशन दिया जा रहा है। पूरी दुनिया में महामारी आई, लेकिन देश में गरीबों को राशन की कमी नहीं होने दिया। गरीब का चूल्हा जलता रहा। यह अखबार में छपता हो या नहीं, दिन रात सेवा भाव से काम किया गया। सेवा भाव से काम करते हैं तो गरीबों के दिलों में जगह बनती है।

पीएम मोदी 2017 में 16 फरवरी को आए थे। उस बार 19 फरवरी को मतदान था। प्रधानमंत्री ने ऐसा माहौल बनाया कि उसका परिणाम में भी असर दिखा था। अब 23 फरवरी को मतदान है तो आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं और उनके मंत्र का क्या असर पड़ता है यह परिणाम में पता चलेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन राज्यों को मिलेगा फायदा     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी ‘श्यामू’ को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ले जाने दिया गया हाथी     |     CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं     |     Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे मिलता है पोषण आहार     |     Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल     |     Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके पर किया निराकरण     |     Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में पाउडर जब्त     |     Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया डीजल     |     Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें