खालिस्तान समर्थक चारों उग्रवादी आठ दिनों की रिमांड पर, हरियाणा से पंजाब ले जाकर होगी पूछताछ

सोनीपत। शुक्रवार की रात को गिरफ्तार खालिस्तान समर्थक चारों उग्रवादियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत में आठ दिन के रिमांड पर सभी को पुलिस को सौंपा, हालांकि, पुलिस ने 12 दिन का रिमांड मांगा था। रिमांड के बाद इनको पुलिस अब पंजाब के विभिन्न स्थानों पर लेकर जाएगी ताकि पंजाब में छिपे खालिस्तान समर्थक उग्रवादियों और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो सके।

पुलिस खंगाल रही आरोपितों के बैंक की डिटेल

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के बैंक अकाउंट डिटेल भी खंगाल रही है। फिलहाल तीन बैंक अकाउंट का पुलिस को पता चला है। मुख्य उग्रवादी सागर उर्फ बिन्नी पिछले वर्ष ही इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तान में बैठे आतंकी के संपर्क में आया था। फिर उसने अपने साथ तीनों को जोड़ा। विदेश में बैठे आतंकी ने दिसंबर में पंजाब में एक हत्या करवाकर इनका ट्रायल लिया था।

तीन खेप में मिले थे विदेशी हथियार

इस हत्याकांड के बाद विदेशी आतंकियों ने इन्हें तीन खेप में विदेशी हथियार उपलब्ध कराये थे। सबसे अंत में अभी कुछ दिन पहले ही इन्हें एके-47 मुहैया कराया गया था। इसे चलाने की अभी विधिवत ट्रेनिंग इन्हें नहीं मिली थी। आनलाइन माध्यम से ही कुछ ट्रेनिंग इन लोगों ने अभी ली थी। फिलहाल पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी भी इनसे पूछताछ कर रहे हैं।

बता दें कि पंजाब, उप्र-दिल्ली और हरियाणा इनके निशाने पर है। यहां पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम पहुंचाने की फिराक में थे। अभी तक पुलिस की पूछताछ में जो मामला सामने आया है उसके हिसाब से पंजाब में चुनाव को लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। इन्हें यहां पर दहशत फैलाने का टारगेट दिया गया था। इनको ऐसे लोगों की हत्याएं करनी थीं, जिससे पंजाब अस्थिर हो जाए। इतना ही नहीं चुनावी माहौल के बाद इनके टारगेट पर देश की राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी भी थे। वहीं , हरियाणा में भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश देने थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सागर ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह युवाओं व अपराधियों से संपर्क तो नहीं किया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Yamunanagar News: सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच पिंकी रानी गिरफ्तार     |     Tamar Murder Case: रांची के तमाड़ में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा; जमीन विवाद में आरोपी गिरफ्तार     |     Hazaribagh News: ओकनी तालाब के अस्तित्व पर संकट; प्रदूषित पानी से मर रहे जलीय जीव, प्रशासन सख्त     |     New RIMS Director Ranchi: रिम्स में अब मरीजों को बाहर से नहीं खरीदनी होगी दवाएं, नए निदेशक की पहली प्राथमिकता     |     JSSC Teacher Recruitment 2016: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विवाद पर JSSC ने सौंपी रिपोर्ट; 1 अगस्त को अगली सुनवाई     |     Garhwa Elephant Attack: गढ़वा में जंगली हाथियों का कहर; रंका में एक की मौत, कई घर किए ध्वस्त     |     Bokaro Crime News: बोकारो में नशे में धुत बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या; टांगी से मारकर उतारा मौत के घाट     |     Latehar News: अवैध खनन के जानलेवा गड्ढे बने मुसीबत; लातेहार में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     Ranchi Crime News: सिल्ली में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव; मची सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी     |     Pulse Polio Campaign Jharkhand: झारखंड में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान; 61 लाख से अधिक बच्चों को पिलाएंगे दवा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें