पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के विरोध में भड़के लोग, स्विटजरलैंड से की निष्कासन की मांग 

कीव । यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच व्लादिमीर पुतिन की ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ कहीं जाने वालीं जिम्नास्ट एलीना काबाएवा का नाम चर्चा में है। व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने वाले यूक्रेन, रूस और बेलारूस के लोगों ने एलीना काबाएवा के खिलाफ एक ऑनलाइन पिटिशन शुरू की है, जिसमें स्विट्जरलैंड से मांग की गई है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड को वह देश से बाहर करे।  दावा किया जा रहा है कि एलीना स्विट्जरलैंड में गुप्त रूप से एक लग्जरी विला में रह रही हैं। 38 साल की काबाएवा ओलंपिक जिमनास्ट रही हैं और गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उनके बारे में पश्चिमी मीडिया ने दावा किया है कि वह पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं और पुतिन से उनके कई बच्चे भी हैं। एलीना काबाएवा को रूस की सबसे लचीली महिला के तौर पर भी जाना जाता रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में ही पुतिन ने एलीना को स्विट्जरलैंड भेज दिया था। यूक्रेन में हमले का विरोध करने वाले लोगों ने अब एलीना के खिलाफ पिटिशन शुरू की है। इसमें स्विट्जरलैंड से मांग की गई है कि वह पुतिन की गर्लफ्रेंड की मेहमाननवाजी न करे। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका समेत किसी भी पश्चिमी देश ने एलीना काबाएवा पर प्रतिबंध नहीं लगाए हैं। काबाएवा को रूस के नेशनल मीडिया ग्रुप के बोर्ड चेयरमैन की भी जिम्मेदारी गई है। यह मीडिया समूह रूस सरकार द्वारा संचालित है, जो टीवी चैनल और अखबार चलाता है। इस पद के लिए एलीना काबाएवा को 58 मिलियन पाउंड सालाना की मोटी सैलरी भी मिलती है। आमतौर पर व्लादिमीर पुतिन और एलीना काबाएवा एक साथ नजर नहीं आते हैं, लेकिन कई बार खुले तौर पर दिखे भी हैं। पूर्व जिमनास्ट एलीना भी कम ही नजर आती हैं, लेकिन यूक्रेन पर रूसी हमले के कुछ समय पहले ही दिसंबर में वह एक कार्यक्रम में डांस करती नजर आई थीं। अब तक एलीना के खिलाफ शुरू की गई ऑनलाइन पिटिशन को 55,000 लोगों का समर्थन मिल चुका है।
ऑनलाइन पिटिशन में कहा गया है कि हम रूस बेलारूस और यूक्रेन के नागरिक इस युद्ध के चलते बुरी तरह से पीड़ित हैं। हम स्विस अथॉरिटी से एलीना को बाहर करने की अपील करते हैं। इस पिटिशन में कहा गया है कि हमें पता चला है कि रूस की राजनीतिक और मीडिया से जुड़ी हस्ती एलीना काबाएवा स्विट्जरलैंड में छिपी हैं। वह रूस पर लगे प्रतिबंधों से बचने के लिए वहां छिपी हैं। यही नहीं इस पिटिशन में पुतिन को युद्ध अपराधी करार देते हुए कहा गया है कि उनकी ‘फेवरेट वाइफ’ को स्विट्जरलैंड होस्ट कर रहा है, जबकि वह करोड़ों लोगों की जिंदगी को तबाह करने में जुटे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें