मुख्यमंत्री चौहान ने पचमढ़ी में आम का पौधा रोपा मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 27, 2022 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पचमढ़ी के आयुर्वेदिक ज्ञान केंद्र कैंट क्षेत्र में आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन पौधा लगाते हैं। पौधा-रोपण के दौरान संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक पिपरिया श्री ठाकुर दास नागवंशी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री माधव सिंह अग्रवाल सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम… Sep 24, 2026 MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति… Sep 24, 2026 आम अत्यंत उपयोगी, दीर्घजीवी, सघन तथा विशाल वृक्ष है, जो भारत के दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में हिमालय की तराई तक तथा पश्चिम में पंजाब से पूर्व में असम तक अधिकता से होता है। वनस्पति वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार आम ऐनाकार्डियेसी कुल का वृक्ष है। Share