पंजाब चुनाव: सिद्धू और मजीठिया ने मतदान केन्द्र पर एक-दूसरे का अभिवादन किया देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर रविवार को शहर के एक मतदान केंद्र पर एक-दूसरे का अभिवादन किया। अमृतसर पूर्व सीट के लिए चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे थे। यह भी पढ़ें Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री… Mar 14, 2026 LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत,… Mar 14, 2026 शिअद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मजीठिया ने अपनी मजीठा सीट अपनी पत्नी के लिए छोड़ दी है और अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। सिद्धू जब शहर के वेरका इलाके में एक बूथ में प्रवेश कर रहे थे, तो उन्होंने मजीठिया को प्रवेश द्वार से बाहर निकलते हुए देखा और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। मजीठिया की मुलाकात नौकरशाह से नेता बने जगमोहन सिंह राजू से भी हुई, जो अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। Share