देश में पहली बार 7948 सिम ब्लॉक! फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देकर की थी लाखों की ठगी, आरोपियों ने एक साल में 20 हजार मोबाइल नंबरों का किया था उपयोग

ग्वालियर। फेसबुक पर सेकेंड हैंड कार बेचने का विज्ञापन देकर पौने दो लाख की ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. राज्य सायबर सेल की टीमों ने जांच की तो पाया कि ठगने वालों ने जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था वह फर्जी नाम पते पर रजिस्टर्ड था. इस मामले में पुलिस ने 8 संदेहियों को हिरासत में लिया, लेकिन जांच में एक बात निकलकर सामने आई कि ठगाें ने एक साल में 20 हजार मोबाइल नंबर पर बात की. ज्यादातर फर्जी नाम पते पर थे. इससे टीम के कान खड़े हो गए. सायबर सेल की टीम ने सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडरों से संपर्क कर 7948 सिम कार्ड को वेरीफाई करने के बाद ब्लॉक कराया. यह देश में पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में सिम कार्ड ब्लॉक किए गए हैं.

दरअसल, ग्वालियर निवासी फरियादी ने साल 2020 में राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि वो फेसबुक पर एक कार का विज्ञापन देखकर उसमें दिए नबंर पर जब संपर्क किया तो कार बेचने वाले ने उससे 1 लाख 75 हजार रुपए जमा करा लिए, लेकिन उसे कार नहीं मिली. ठगी का अहसास होने के बाद शिकायत की थी. जिसकी जांच शुरू की गई। साइबर टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपी ने फरियादी से बात करने के लिए जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग किया था, वह नंबर किसी अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र का प्रयोग कर फर्जी तरीके से जारी किया गया था. जांच के बाद फर्जी सिम जारी करने वाले 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

आरोपियों की तलाश में डाटा जुटाया तो पता चला कि इस प्रकरण में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों के उपयोगकर्ताओं ने एक साल में लगभग 20 हजार मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया है. इन नंबरों को संदिग्ध मानते हुए इन्हें जारी करने वाली टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को इन नम्बरों के रिवेरिफिकेशन के लिए कहा गया. जिसके बाद टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने 7948 फर्जी सिमों को बंद कर दिया। देश में इतनी बड़ी संख्या में फर्जी सिम ब्लॉक कराए जाने का यह संभवत पहला मामला है. साइबर सेल एसपी सुधीर अग्रवाल का कहना है इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होगा जोरदार प्रदर्शन     |     Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, ‘अंतरात्मा की स्वतंत्रता’ पर उठे बड़े सवाल     |     Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश     |     Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश     |     Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया ‘येलो अलर्ट’     |     Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायरल     |     Amit Shah in Lok Sabha: ‘कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी’, महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को आईना दिखाया     |     Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- ‘बीजेपी को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत’     |     Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई सेवा; जानें कैसे दर्ज करें शिकायत     |     Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न देने पर मांगा जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें