दिनदहाड़े दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 7.50 लाख की लूट देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 नालंदा थाना क्षेत्र के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के बड़गांव शाखा से दिनदहाड़े हथियारों से लैस बदमाश 7.50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी बदमाश अपने साथ लेकर चलते बने। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का… Apr 17, 2026 Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों… Apr 17, 2026 बैंक के कैशियर उत्तम प्रसाद सिंह के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे हथियारों से लैस चार बदमाश बैंक के अंदर घुसे। बैंक में प्रवेश करते हुए ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और कैशियर से रुपए की मांग करने लगे। जब कैशियर ने बदमाशों की मांग का विरोध किया गया तो उन्होंने मारपीट की और कैशियर को लेर सेफ रूम की ओर चले गए, जहां से 6 लाख 20 हजार रुपए और कैश काउंटर पर रखे 1 लाख 48 हजार रुपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क् को भी निकाल कर फरार हो गए। कैशियर ने आगे बताया कि दो अन्य बदमाश बैंक के बाहर निगरानी कर रहा थे। लूटपाट के बाद सभी बदमाश बाइक से कुंडलपुर की ओर फरार हो गया। Share