दिग्विजय सिंह के ट्वीट से हिन्दू संगठन नाराज, बजरंग दल ने दी धमकी

भोपाल । दुनिया भर में फिल्म द कश्मीर फाइल्स चर्चा में है। देश के कई इलाकों में हिंदूवादी नेता और कार्यकर्ताओं के लिए सिनेमा हाल बुक कर एक साथ फिल्म दिखाने ले जा रहे है उसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह के ट्वीट ने हिंदूवादी नेताओं को नाराज कर दिया जिसके बाद बजरंग दल के जिला सयोंजक अंकित चौबे ने धमकी दी की आने वाले समय में हिंदू संगठन दिग्विजय सिंह के उज्जैन आने पर उनका मुंह काला करेगा। आपको बता दे की प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के बड़े नेता दिग्गविजय सिंह ने आरएसएस को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। दिग्गविजय सिंह के ट्वीट से हिन्दू संगठन नाराज हो गया और बजरंग दल ने सिंह का मुँह काला करने की धमकी दी। कश्मीरी पंडितो पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स विवादों में है। फिल्म में कश्मीरी पंडितो पर किये गए अत्याचार पर आधारित है। इस फिल्म को हिंदूवादी नेताओं ने कई शहरों में फ्री में अपने कार्यकर्ताओं को दिखाने के लिए व्यवस्था की है। सोमवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के लिए पीवीआर में 180 सीट बुक की थी जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टावर चौक पहुंचे और नारेबाजी कर फिल्म देखने निकले। बजरंग दल के सयोंजक अंकित चौबे ने दिग्विजय सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि यह रैली दिग्गविजय के मुँह पर तमाचे के रूप में है ,और वह आगे भी ऐसा ही बयान देते रहे तो आने वाले समय में हिंदू संगठन दिग्गविजय सिंह के उज्जैन आने पर उनका मुंह काला करेगा जिहादियों को खुश करने के लिए और वोट पाने के लिए वे इस तरह के बयान देते हैं।

बजरंग दल के पदाधिकारी का विवादित बयान
बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे ने कहा कि इस फिल्म को समाज का हर वर्ग देखे, वाहन रैली के रूप में एक साथ मिलकर हम आह्वान कर रहे हैं। दिग्गविजय सिंह बहुत वरिष्ठ है लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जा रही है वह सठियाते आते जा रहे हैं, उनका हमेशा से एक ही कार्य है आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पर गलत टिप्पणी करना और जिहादियों को खुश कर वोट बैंक बनाना हम उनका विरोध करते हैं और ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में उज्जैन आने पर दिग्गविजय सिंह का मुंह काला किया जाएगा, यह रैली निश्चित तौर पर दिग्गविजय सिंह के मुंह पर तमाचा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |     Gwalior Cyber Fraud: बिना OTP और कॉल के ग्वालियर में लाखों की ठगी, कोचिंग संचालक के बैंक खाते से उड़े पैसे; जानें कैसे हुआ ये ‘अनोखा’ फ्रॉड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें