ढाई साल तक ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर रहने वाले उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाये 301 रन

उस्मान ख्वाजा ने जब से टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है वो थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लगभग ढाई साल तक ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर रहने वाले ख्वाजा ने एशेज सीरीज में गदर मचाने के बाद अब पाकिस्तानी गेंदबाजों की भी जमकर खबर ली है। ख्वाज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में 301 रन ठोक दिए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 150 से ज्यादा का है। रावलपिंडी टेस्ट में ख्वाजा ने 97 रनों की पारी खेली वो महज 3 रनों से शतक से चूक गए। लेकिन कराची में उन्होंने कहर बरपा दिया। पहली पारी में ख्वाजा ने 160 रन ठोके और दूसरी पारी में वो 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

उस्मान ख्वाजा ने पिछले साढ़े तीन सालों में ऑस्ट्रेलिया के लिए महज 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इसके बावजूद वो अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। ख्वाजा ने 6 टेस्ट में 72 से ज्यादा के औसत से 578 रन ठोके हैं। इस दौरान वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 1605 रन बनाए हैं। वहीं मार्कस हैरिस ने 607 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा को एशेज सीरीज में ट्रेविस हेड के चोटिल होने के बाद मौका मिला था। ख्वाजा को 2019 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में मौका मिला था। ख्वाजा ने मौके का पूरा फायदा उठाया और उन्होंने सिडनी टेस्ट में जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक लगा दिया था।

अब पाकिस्तान दौरे पर भी ख्वाजा ने कमाल खेल दिखाया है। बता दें कराची टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 506 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान के लिए ये लक्ष्य हासिल करना लगभग नामुमकिन है क्योंकि पहली पारी में वो 148 पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लक्षण कतई अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें