झारखंड में पिछड़ों का आरक्षण बढ़ाने पर राज्यों के अध्ययन के बाद निर्णय: सीएम

झारखंड में पिछड़े वर्ग के आरक्षण का सवाल जोर पकड़ने लगा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हम प्रयास करते हैं कि आरक्षण बढ़े। सबको समान अधिकार मिले। उन्होंने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार तमिलनाडु और महाराष्ट्र के साथ ही अन्य राज्यों का अध्ययन कर राज्य की स्थिति को ध्यान में  रखते हुए विधिसम्मत निर्णय लेगी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की सरकारों ने आरक्षण पर क्या नियम और प्रावधान बनाया है, इसका अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सुझाव को भी समाहित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पिछड़ों का आरक्षण 27 से घटाकर 14 फीसदी पूर्व में किसने किया, इससे सभी अवगत हैं। पूर्व के सदन के नेता ने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं देने की बात कही थी, लेकिन उनकी सरकार इतनी क्रूर नहीं है। इस विषय पर अध्ययन किया जा रहा है। आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र और तमिलनाडु का उदाहरण अक्सर ही हम सभी सदन एवं अन्य स्थानों पर सुनते आ रहे हैं।

तो एससी,एसटी को यूक्रेन भेजना पड़ेगा

सदन में विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लगता है विपक्षी दलों ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर राजनीति करने की पूरी भूमिका तैयार कर ली है।

आजसू से गोमिया विधायक लंबोदर महतो के मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान राज्य के पिछड़े वर्गों का आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 36 से 50 प्रतिशत तक करने का सवाल सदन में उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनी तो एसटी, एससी को यूक्रेन भेजना पड़ेगा।

सूबे में कृषि क्षेत्र में विकास की दर 26 फीसदी रही

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कृषि मंत्री बादल को विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी किसानों के ऋण माफी और बैंक लोन एनपीए होने के मामले में घेरा। बहस पर चर्चा के दौरान कृषि मंत्री के जवाब के दौरान भाजपा व आजसू के विधायकों ने किसानों के ऋण के एनपीए होने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इसके बाद भाजपा व आजसू विधायक सदन से वॉकआउट कर गए।

विपक्ष के वॉकआउट के बाद कृषि विभाग की 4091.37 करोड़ की अनुमान मांग को मंजूरी मिली। सोमवार को भोजनावकाश के बाद सदन में कृषि की अनुदान मांगों पर चर्चा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा कटौती प्रस्ताव रखा, जो ध्वनिमत से खारिज हो गया। बजट चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कृषि सेक्टर का ग्रोथ 26 फीसदी रहा है। ऋण माफी योजना को लेकर गलत परसेप्शन बनाया जा रहा है। दो साल में 3 लाख 80 हजार 150 किसानों के 50 हजार तक के ऋण की माफी की बात कृषि मंत्री ने कही।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें