एनआइटी पटना में निकली नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती

राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में से एक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  पटना ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए दो भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं। संस्थान द्वारा 24 फरवरी 2022 को जारी पहले भर्ती विज्ञापन के अनुसार रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के कुल 4 पदों और दूसरे भर्ती विज्ञापन के मुताबिक टेक्निकल असिस्टेंट एवं जूनियर असिस्टेंट पदों की कुल 38 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

एनआइटी पटना 2022 आवेदन प्रक्रिया

एनआइटी पटना में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, nitp.ac.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अप्लीकेशन के पेज पर जा सकते हैं। एनआइटी पटना ने दोनो ही विज्ञापन के सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च निर्धारित की है। हालांकि, उम्मीदवारों 22 मार्च तक आवदेन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, ऑनलाइन सबमिट किए गए अप्लीकेशन के प्रिंट-आऊट को उम्मीदवारों को 31 मार्च 2022 तक संस्थान के रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कराना होगा।

आवेदन शुल्क

एनआइटी पटना द्वारा रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार पदों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे। वहीं, टेक्निकल असिस्टेंट एवं जूनियर असिस्टेंट (एकाउंट्स) पदों के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क भरना होगा। बिहार के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान     |     हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए सख्त आदेश     |     ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे     |     रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन     |     सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी     |     अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच में पहुंचे विज     |     मोहन लाल कौशिक बने ‘हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज’ (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना     |     Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार संहिता लागू, गड़बड़ी पर ₹1 लाख जुर्माना     |     Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, फतेहपुर पुलिस महकमे में शोक     |     Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें