जम्मू कश्मीर के पंच-सरपंचों के साथ पंचायती राज दिवस मनाने 24 अप्रैल को आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह 18 मार्च को जम्मू पहुंच रहे हैं। वह सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए यहां आ रहे हैं। वह 18 मार्च को जम्मू पहुंचे और अगले दिन 19 मार्च को कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर दौरे पर आ सकते हैं। वह पंचायती राज दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों से मिलने जम्मू कश्मीर दौरे पर रहे हैं। अधिकारिक तौर पर अभी तक इसी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है परंतु उनके दौरे की संभावना को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह 18 मार्च को जम्मू पहुंच रहे हैं। वह सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए यहां आ रहे हैं। वह 18 मार्च को जम्मू पहुंचे और अगले दिन 19 मार्च को कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रशासन ने गृहमंत्री दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के निर्देश दे दिए हैं।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस समय परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल का नेतृत्व न होने की वजह से जन प्रतीनिधि पंच-सरपंच और लोकल बाडिज के जरिए ही करवाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में विकास की गति भी तेज हुई है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायत दिवस के दिन को जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए चुना है। आपको यह भी जानकारी हो कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद-370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर में जन-प्रतिनिधियों के बीच आएंगे और उनसे बातचीत करेंगे। हालांकि इससे पहले भी वे जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए हैं परंतु केवल सीमा पर सैनिकों के बीच।

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो पंचायती राज दिवस पर जम्मू में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी देश के दूसरे राज्यों के पंचायती राज से जुड़े मंत्रियों और अधिकारियों से भी सीधा संवाद करेंगे।

परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में भविष्य में जो जिले बननें जा रहे हैं, उन पर भी प्रधानमंत्री का खासा जोर रहेगा। ऐसे जिलों में पंचायतों के माध्यम से कई पायलट प्रोजेक्ट भी चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का मानना है कि पंचायतें और नई परियोजनाएं देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं।  यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में नई औद्योगिक नीति के तहत स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए बनाई गई इन्वेस्टमेंट पॉलसी का शुभारंभ करेंगे। यही नहीं यहां उद्योग स्थापित करने की इच्छा जाहिर करने वाले बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र भी प्रदान करेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें