गोशलाा में आग लगने से 15 हजार क्विंटल पराली जलकर राख हरियाणा By Nayan Datt On Mar 19, 2022 हरियाणा | सिरसा के डबवाली क्षेत्र के गांव चौटाला की भगवान श्री कृष्ण गोशाला में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से गोशाला परिसर में खुले में पड़ी हजारों क्विंटल पराली जलने लगी। आगजनी की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचना शुरू हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। बाद में डबवाली के अलावा सिरसा के रानियां क्षेत्र की दमकल गाड़ियां तथा सीमावर्ती राजस्थान के हनुमानगढ़ व संगरिया से दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। करीब 10 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय… Sep 22, 2026 Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की… Sep 20, 2026 गोशाला के प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य दलीप कुमार ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पराली में से धुआं उठता दिखाई दिया। गोशाला के उपर से बिजली की तारें गुजरती है। संभवत शार्टसर्किट की वजह से आग लगी है। उन्होंने बताया कि आग को बुझाने में ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया। ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे। ग्रामीण टेंक, स्प्रे पंप और बाल्टियों से पानी भर कर आग बुझाते दिखाई दिये। Share