मोहाली में पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के घर पर लूट पंजाब By Nayan Datt On Mar 19, 2022 पंजाबी । मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व कलाकार जसविंदर भल्ला के मोहाली स्थित घर पर लाखों रुपयों की लूट हुई है। कलाकार जसविंदर भल्ला की 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर मोहाली फेज-7 स्थित कोठी से चार बदमाश लाखों रुपये चोरी कर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात को घर पर काम करने वाले नौकर ने ही अंजाम दिया है। नौकर ने साथियों सहित वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद मटौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने… Apr 28, 2026 Trident Plant Security: ट्राइडेंट प्लांट में गिरा संदिग्ध… Apr 28, 2026 पुलिस के अनुसार चोरों ने घर से सोने के गहने, जसविंदर भल्ला की .32 बोर की रिवॉल्वर और लाखों रुपये कैश चोरी किया है। हालांकि घर से और क्या क्या चोरी हुआ है इसकी भी जांच चल रही है। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जिस नौकर ने साथियों सहित वारदात को अंजाम दिया उसे 10 दिन पहले ही नौकरी पर रखा था। फिलहाल पुलिस चोरी कर फरार हुए नौकर और उसके साथियों की तलाश में झापामारी कर रही है। Share