गोवा में भाजपा की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच होने की संभावना

पणजी । गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच होने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के पर्यवेक्षक सोमवार को राज्य में पहुंचेंगे, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा।
भाजपा राज्य की 40 विधानसभा सीट में से 20 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है। हालांकि, भाजपा ने अगली सरकार बनाने का दावा अभी पेश नहीं किया है।
सावंत और पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे सहित भाजपा नेताओं ने रविवार को पणजी में पार्टी कार्यालय में एक बैठक की। बैठक के बाद संवाददाताओं से तानावडे ने कहा कि नयी सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा पार्टी पर्यवेक्षकों के यहां पहुंचने और गोवा में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद की जाएगी।
तानावडे ने कहा, ‘‘नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच होने की संभावना है।” साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CJP Protest Delhi: राजधानी में 23 हजार जवानों की तैनाती, धारा 163 लागू और प्रशासन के कड़े इंतजाम     |     Delhi Chalo Protest: धारा 163 लागू, पुलिस ने नूपुर प्रसाद के हवाले से दी जानकारी; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात     |     MP Power Department Action: जबलपुर में सघन चेकिंग अभियान, चोरी के मामलों में तुरंत काटे गए बिजली कनेक्शन     |     Mandsaur Police Action: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता, ₹1.75 लाख का मश्रुका और बाइक जप्त     |     Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों का तर्पण     |     MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं न जोड़ने का आरोप     |     Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उनके असली मालिकों को सौंपे     |     MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा     |     Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने पर गिरी गाज     |     RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया लाठीचार्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें