गेटवे एजुकेशन सोसायटी के मालिक के आवास पर आयकर विभाग के छापे देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 हरियाणा | हरिप्रकाश मंगला के साथ ही उनके बेटे दीपक मंगला के ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। शिक्षण संस्थान के साथ ही उनके उत्सव गार्डन व उनके पार्टनर के संस्थानों पर भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED… Aug 10, 2026 केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला,… Aug 10, 2026 व्यवसायी हरिप्रकाश मंगला एक बार फिर आयकर विभाग के निशाने पर हैं। सोनीपत में बुधवार को उनके करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ जांच करने आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं। हरिप्रकाश मंगला यहां कई शिक्षण संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं। आयकर विभाग की टीमों में दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के अधिकारी शामिल हैं। छापेमारी सुबह आठ बजे से शुरू हुई है। इस दौरान दूसरे उद्योगपतियों व व्यवसायियों में हड़कंप मचा है। हरिप्रकाश मंगला की शहर के कई उद्योगपतियों व व्यवसायियों के साथ हिस्सेदारी भी है। पटेल नगर में उनके लेखाकार के आवास पर भी आयकर टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। बुधवार सुबह अचानक छापे मारकर शुरू हुई जांच में आयकर अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद है। Share