गुजरात भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा रहेगा:अमित शाह 

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ था, गढ़ है और रहेगा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा हारती नहीं, उसका कारण उसके कार्यकर्ता हैं। अहमदाबाद जिले के धोलका कस्बे में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अमित शाह ने यह बात कही। अहमदाबाद व गांधीनगर में अनेक विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में अमित शाह शामिल हुए। उन्होंने धोलका कस्बे में कहा कि धोलका को गुजरात की सबसे विकसित विधानसभाओं में से एक बनाना उनका लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि धोलका में कमल खिलाने की भी उनकी जिम्मेदारी है। अमित शाह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस सत्ता में आने के फिर से सपने देख रही है, लेकिन गुजरात भाजपा का गढ़ है। गुजरात भाजपा का गढ़ है और रहेगा। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय अमित शाह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा आज जो भी है, उसके कार्यकर्ताओं की बदौलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार समान रूप से विकास कराती है। इस मामले में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होता है। समारोह में मौजूद लोगों से उन्होंने यह भी कहा कि धोलका में अगले विधानसभा चुनाव में कमल खिलाना उनकी जिम्मेदारी है तथा विकास के लिए यहां के लोग भाजपा को अपना समर्थन देंगे। अमित शाह ने कलोल में रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास व गार्डन का लोकार्पण किया। गांधीनगर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में अमित शाह ने अपने एक दिवसीय दौरे में अहमदाबाद व गांधीनगर जिले में कई विकास कार्यों का उद्घाटन लोकार्पण व शिलान्यास किया। अमित शाह ने आडियोलाजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलाजी कालेज का किया उद्घाटनकेंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के सोला सिविल अस्पताल में आडियोलाजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलाजी कालेज का उद्घाटन किया। आडियोलाजी स्पीच लैंग्वेज कालेज शुरू करने वाला गुजरात देश का पांचवां राज्य बन गया है। अमित शाह ने यहां आहार केंद्र का भी उद्घाटन किया, जिसमें मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। समारोह में शाह के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल स्वास्थ्य राज्यमंत्री निमिषा सुथार भी उपस्थित थीं। जन्मजात बहरापन तथा सुनने में होने वाली तकलीफ के कारण बोलने, समझने में परेशानी के साथ भूलने की भी समस्या पीड़ित को होने लगती है। अमित शाह ने गुजरात की पहली स्पीच लैंग्वेज पैथोलाजी कालेज का लोकार्पण किया। गुजरात की एक दिन की यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री ने जीएमइआरएस कालेज परिसर में आडियोलाजी स्पीच लैंग्वेज कालेज की शुरुआत करने के बाद बताया कि इस तरह का कालेज शुरू करने वाला गुजरात पांचवां राज्य बन गया है। अमित शाह ने कालेज की एक्टिविटी व तकनीक आदि की बारीकी से जानकारी ली तथा चिकित्सकों व मेडिकल कर्मचारियों से भी इस बारे में चर्चा की। इस कालेज के शुरू होने से जन्मजात बहरेपन की पीड़ा झेल रहे बच्चों को काफी मदद मिलेगी।
सुनने की तकलीफ होने से बोलने व समझने में भी परेशानी शुरू होने लगती है। भूलने की आदत व लकवा स्ट्रोक से पीड़ितों का भी यहां उपचार हो सकेगा। सोला सिविल हास्पिटल का नाक, कान व गला विभाग यहां 12वीं के बाद एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा। इसमें तीन साल का कोर्स होगा तथा एक साल की इंटर्नशिप होगी प्रतिवर्ष 20 छात्र-छात्राओं को यह कोर्स कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने यहां ब्लाक सी में एक आहार केंद्र का भी उद्घाटन किया। यहां मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। समारोह में अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार, उपमहापौर गीता बेन पटेल, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन हितेश बारोट तथा स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, स्वास्थ्य आयुक्त शाहमीना हुसैन, अहमदाबाद कलेक्टर संदीप सांगले, अहमदाबाद जिला विकास अधिकारी अनिल धामेलिया तथा जीएम इआरएस कालेज के डीन डा नितिन वोरा, सोला सिविल सुपरिटेंडेंट डा दीपिका सिंघल के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होगा जोरदार प्रदर्शन     |     Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, ‘अंतरात्मा की स्वतंत्रता’ पर उठे बड़े सवाल     |     Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश     |     Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश     |     Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया ‘येलो अलर्ट’     |     Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायरल     |     Amit Shah in Lok Sabha: ‘कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी’, महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को आईना दिखाया     |     Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- ‘बीजेपी को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत’     |     Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई सेवा; जानें कैसे दर्ज करें शिकायत     |     Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न देने पर मांगा जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें