गरीबों के राशन में घोटाला, 13 साल बाद फूड अफसर पर एफआईआर

भोपाल । 13 साल से नर्मदापुरम खाद्य विभाग में दबा गरीबों के लाखों का राशन वितरण घोटाला फिर से ताजा हो गया है। यहां पूर्व में पदस्थ रही महिला फूड अधिकारी कादंबनी थकाते पर विभाग ने ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही राशन दुकान के संचालक प्रकाश तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है। यह कार्रवाई देहात थाना पुलिस ने बीते दिवस की है। जिसमें थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन ने बताया कि
नर्मदापुरम जिला खाद्य विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मीनाक्षी दुबे की रिपोर्ट पर आरोपी कादंबनी थकाते एवं राशन दुकान संचालक प्रकाश तिवारी के खिलाफ मप्र विनिदिष्ट भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम की धारा 3/33 सहित आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 468 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। राशन वितरण एवं सब्सिडी का यह मामला 22 फरवरी 2008 से लेकर 31 दिसंबर 2009 के बीच का है। आरोपी महिला अधिकारी कादंबनी धकाते अभी वर्तमान में रतलाम जिले में पदस्थ है। उनसे प्रकरण के संबंध में पूछताछ के लिए नर्मदापुरम लाया जाएगा। इसके बाद गिरफ्तारी होगी। आरोपी प्रकाश तिवारी हर्ष शिक्षित बेरोजगार मर्यादित सहकारी समिति चलाता है और राशन दुकान संचालक के साथ पूर्व में एक सहकारी बैंक का संचालक भी रहा है। उसके कई नेताओं से भी घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं। उसे राशन दुकान संचालकों का लीडर भी माना जाता है।
शासन को लगाया लाखों का चूना
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने राशन कार्ड में हेराफेरी कर शासन को करबी 19 लाख 15 हजार 200 रुपए की राशि का चूना लगाया है। जिसमें 13 साल बाद एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने विभाग के ही प्रतिवेदन पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। कादंबनी धकाते अभी रतलाम जिले में पदस्थ है, जिसने वर्ष 2008-09 में करीब साढ़े 19 लाख रुपए से अधिक की सब्सिजी की राशि में दुकान संचालक के साथ मिलीभगत कर हेराफेरी की थी। इसमें गरीब हितग्राहियों को आवंटित राशन में घोटाला हुआ था। गड़बड़ी का यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा, लेकिन किसी को भी इसकी भनक लगी थी। 13-14 साल पुराने इस मामले में अब जाकर कार्रवाई हुई है। दोनों आरोपियों ने मिलकर समीपस्थ ग्राम डोंगरवाड़ा एवं हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित कुलामढ़ी गांव की राशन दुकान में गरीब परिवारों के हितग्राहियों के राशन कार्डों में हेराफेरी कर गेहूं, चावल, शक्कर, केरोसिन अन्य खाद्य सामग्री में जमकर घोटाला किया। 23 माह में ही साढ़े 19 लाख रुपए डकार डाले। उस वक्त शिकायत हुई थी, लेकिन मामले को वरिष्ठ अधिकारियों ने दबा दिया था। इसके बाद फूड अधिकारी कादंबनी धकाते तबादला कराकर यहां से चलीं गईं। हालांकि उनका तबादला प्रशासनिक तौर पर हुआ था। बता दें कि सहकारी समिति संचालक प्रकाश तिवारी से अधिकारियों एवं नेताओं से मधुर संबंध रहे हैं। इसलिए उसकी गड़बडिय़ों की शिकायतें आने के बाद भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अभी भी उसकी शहर में दुकानें हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहले गिरफ्तारी होगी उसके बाद उनसे सघनता से पूछताछ की जाएगा। चूंकि मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है, इसलिए जांच में भी तेजी लाई जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी     |     Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन में मचा हड़कंप     |     Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा; कई अनियमितताएं उजागर     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें