कोरोना मामलों में गिरावट जारी! 24 घंटों में सामने आए 70 हजार से कम नए केस, 1241 लोगों की मौत व्यापार By Nayan Datt On Feb 10, 2022 नई दिल्ली: भारत में बुधवार के मुकाबले आज भी कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कोरोना का आंकड़ा 4,24,78,060 हो गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में देश में 1,241 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं अब कुल मौतों की संख्या 5 लाख 06 हजार 520 हो गई है। यही नहीं, भारत में 1,67,882 ऐसे भी रहे जिन्होंने पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से ठीक भी हुए। यह भी पढ़ें रक्षा क्षेत्र की कंपनी को मिला बड़ा बूस्ट: जंगी जहाज बनाने… Dec 7, 2025 इंडिगो निवेशकों की सांसें अटकीं! 4 दिन में ₹16,000 करोड़… Dec 6, 2025 सक्रिय मामलों की बात करें तो अब ये आंकड़ा 7,90,789 हो गया है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.44 प्रतिशत है। बता दें कि बुधवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के 71,365 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,24,10,976 हो गया था। Share