UP चुनाव से लेकर पंजाब में सुरक्षा चूक और राहुल गांधी पर तंज…PM मोदी ने चुन-चुन कर दिया जवाब

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज के अंत, पंजाब में उनके काफिले को रोकने से लेकर कांग्रेस के हर आरोप का बड़े सटीक से जवाब दिया। बुधवार को ANI को दिए बड़े इंटरव्यू में पीएम मोदी ने हर जवाब का जवाब बड़े विस्तार से दिया।

यूपी पर बोले पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने मुसीबतें झेली हैं, जिस प्रकार का वहां गुंडाराज और दबंगराज चलता था, वहां की सरकार में दबंग लोगों को आश्रय प्राप्त था। बहन-बेटी घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, ये उत्तर प्रदेश ने देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस चुनाव में सभी राज्यों में देख रहा हूं कि भाजपा के प्रति लहर है, भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। जिन राज्यों ने हमें सेवा का मौका मिला है उन्होंने हमें परखा है, हमारे काम को देखा है।

हमने बहुत पराजय देखी
पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव का समय हो या ना हो, भाजपा संगठन में हो या सरकार में हो, हम हमेशा जनता-जर्नादन की सेवा में लगे रहते हैं। जब सरकार में होते हैं तो बहुत अधिक तीव्रता से अधिक विस्तार से सबका साथ, सबका विकास इस मूल मंत्र को लेकर जी जान से जुटे रहते हैं। भाजपा सामूहिकता में विश्वास करती है। हम स्तर पर सामूहिक रूप से काम करने के आदी हैं। वो तस्वीर प्रधानमंत्री की नहीं है, वो भाजपा की कार्यकर्ता की तस्वीर है जिसको नरेंद्र मोदी कहते हैं। भाजपा हार-हार कर ही जीतने लगी है। हमने बहुत पराजय देखी हैं, जमानत जब्त होती देखी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बार जनसंघ के समय चुनाव हारने पर भी मिठाई बांटी जा रही थी, तो हमने पूछा की हारने पर मिठाई क्यों बांट रहे हैं? तब बताया गया कि हमारे तीन लोगों की जमानत बच गई। उस जमाने से गुजरे हुए हम लोग हैं, इसलिए जय और पराजय दोनों हमने देखा है।

पंजाब सुरक्षा में चूक पर इसलिए मौन हूं
पीएम मोदी ने पंजाब में उनकी सुरक्षा में चूक को लेकर कहा कि वे इस मुद्दे पर मौन इसलिए हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले को गंभीरता से देख रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा कोई भी वाक्य पूरी कार्रवाई पर प्रभाव डाल सकता है, यह उचित नहीं है जो भी है सुप्रीम कोर्ट की जांच कमेटी बाहर निकालेगी, तब तक हमें इंतजार करना चाहिए।

पंजाब से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाया
पीएम मोदी ने कहा, पूरे उत्तर भारत से मेरा नाता रहा है। मैं पंजाब में बहुत रहा हूं। पंजाब से मेरा पुराना नाता रहा है। मैं पार्टी का काम वहां करता था। मैंने पंजाब के लोगों की वीरता और उनके दिल को देखा है। उस समय आतंकवाद से हालत खराब थी, शाम के बाद वहां कोई निकल नहीं पाता था। मैं मोगा में था। मुझे अगले स्टेशन पर जाना था, मुझे देर हो गई। मैं और मेरा ड्राइवर दो लोग थे, मेरी गाड़ी खराब हो गई थी। धक्के लगाए, नहीं चली। खेत में दो तीन लोग थे. उन्होंने भी धक्के लगाए, लेकिन नहीं चली। उन लोगों ने मुझसे कहा, गाड़ी यहां छोड़ दो तुम और ड्राइवर मेरे साथ चलो, खेत पर हमारी झोपड़ी है। वहीं, खाना खा लो, रात को यहीं रुक जाओ। सरदार परिवार ने कहा, आप यहीं रुक जाओ। बाद में उन्हें पता चला कि मैं भाजपा से हूं। उन्होंने कहा, कोई बात नहीं तुम भाजपा से हो या कुछ भी रात में यहीं रुको। सुबह उन्होंने बेटे को भेजकर मैकेनिक बुलाया और गाड़ी सही करवाई।

राहुल गांधी को जवाब
संसद में कांग्रेस पर साधे गए निशाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैंने किसी के नाना-दादा का नाम नहीं लिय़ा, जो सच है वहीं कहा है। आज देश की जैसी हालत है उसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है फिर चाहे वो कश्मीरी पंडितों का मुद्दा हो या फिर भाई-भतीजावाद की नीति या फिर पंजाब में आतंकवाद का माहौल। सच का आइना दिखाया तो कुछ लोग तिलमिला गए। दरअसल पीएम मोदी ने राहुल गांधी के उस बयान पर जवाब दिया जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि नेहरू के बारे में बोलने से पहले खुद को देखिए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शादी     |     Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती     |     Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर CID की बड़ी कार्रवाई     |     Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित     |     Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन     |     Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक ‘जीरो’ बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में     |     Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस     |     Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तैनाती     |     Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टरों को मिली नौकरी     |     Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण की सुविधा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें