ऐसी स्त्री होती है बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद चमक जाती है पति की किस्मत

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई जरूरी बातें बताई हैं। आइए जानते हैं चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें भाग्यशाली स्त्री के बारे में जिक्र किया गया है।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र में जीवन से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओ पर अपने विचार साझा किए हैं। लोगों को इनकी बताई गई बातें भले ही लोगों को कठोर लगती हैं लेकिन ये बातें व्यक्ति को सही और गलत का भेद बताती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है। आज भी आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। ये एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार होने के साथ ही अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ भी थे। विभिन्न विषयों की गहरी समझ होने के कारण ये कौटिल्य भी कहलाते हैं। आचार्य चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई जरूरी बातें बताई हैं। आइए जानते हैं चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें भाग्यशाली स्त्री के बारे में जिक्र किया गया है।धैर्यवान स्त्री आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धैर्य स्त्री का गहना होता है। जो स्त्री धैर्यवान होती है, वह काफी भाग्यशाली होती है। यदि कभी भी धैर्यवान महिला के परिवार पर या उसके पति पर संकट का समय आएगा, वो उसका साथ कदापि नहीं छोड़ेगी और अच्छे समय का इंतजार करेगी। चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार धैर्य रखने वाला इंसान किसी भी स्थिति से आसानी से निकल जाता है। यदि इस गुण से परिपूर्ण महिला से कोई व्यक्ति शादी करेगा तो उसका भाग्योदय अवश्य होगा।

धार्मिक स्त्री आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री धार्मिक होती है उससे विवाह करने से किसी भी व्यक्ति का भाग्य जग जाता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धार्मिक व्यक्ति कभी भी गलत मार्ग पर नहीं चल सकता और अपने से जुड़े लोगों को भी गलत मार्ग पर चलने से रोकता है।

शांत स्वभाव वाली स्त्री जो महिला शांत स्वभाव की और संयम में रहने वाली होती है और जिन्हें बात बात पर क्रोध नहीं आता वह बहुत ही भाग्यशाली होती है। ऐसी महिला से से शादी करने से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है।

मृदुभाषी स्त्री आचार्य चाणक्य कहते हैं परिवार में जो  मृदुभाषी होती है और सबसे प्यार से बात करती है, ऐसी स्त्री घर में हमेशा खुशनुमा माहौल बनाए रखती है। ऐसी स्त्री के रहने से घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है। इस गुण वाली स्त्री से भी शादी करने से व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है और घर में भी बरकत  आती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mamata Banerjee Election Petition: भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई कोर्ट; धांधली का आरोप     |     Ram Mandir Controversy: मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जांच की मांग     |     Supreme Court on Bar Council: बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्पक्ष प्रक्रिया को मंजूरी     |     Manoj Bajpayee Acting Style: ‘गवर्नर’ से ‘द फैमिली मैन’ तक; क्या मनोज बाजपेयी एक ही तरह के किरदारों में सिमट रहे हैं?     |     Jabalpur News: कलेक्टर के पैरों में गिरकर मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार; दबंग पड़ोसियों से हैं परेशान     |     Nagpur Crime News: नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी गिरफ्तार     |     UP Assembly Election 2027: मायावती का मास्टर प्लान; ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने तेज की तैयारियां     |     Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी     |     Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी?     |     Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मारी गोली     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें