इमरान हाशमी संग फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार मनोरंजन By Nayan Datt On Mar 11, 2022 अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ अभी लाइन पर है, और उनकी अगली फिल्म के आने की तैयारी भी शुरू हो गई है | अक्षय कुमार अब एक्टर इमरान हाशमी संग फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आने वाले हैं | ऐसे में फिल्म का मुहूर्त शॉट शूट कर लिया गया है |इसके चलते सेट से कुछ तस्वीरें सामने भी आई हैं, जिसमें गणपति बप्पा की मूर्ति भी नजर आ रही है | इस फोटो को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है | साथ ही टेक्स्ट में लिखा है- ‘आज पहला दिन है सेल्फी का, हमें आप सब की दुवाएं और आशीर्वाद चाहिए |’ अक्षय के अलावा धरमा प्रोडक्शन की तरफ से भी दो फोटोज सामने आई हैं जो कि सेट की ही हैं | यह भी पढ़ें Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली… Apr 16, 2026 Naagzilla Postponed: सनी देओल से क्लैश के कारण बदली कार्तिक… Apr 15, 2026 बता दें, अक्षय कुमार एक साल में कम से कम दो फिल्में तो कर ही लेते हैं | कोरोना महामारी के समय में भी अक्षय कुमार ने फिल्में करनी नहीं छोड़ीं | उनकी लगातार फिल्में आती ही रहती हैं | इस साल भी उनके पास बैक टू बैक पांच फिल्में लाइनअप हैं | कुछ वक्त पहले ही अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें वो ‘सेल्फी‘ लेते हुए नजर आ रहे थे | इस फिल्म का टीजर वीडियो फिल्ममेकर करण जौहर ने रिलीज किया था | Share