इजरायल ने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया विदेश By Nayan Datt On Feb 14, 2022 यरुशलम | इजरायल के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है, जिसमें इजरायल के नागरिकों से जल्द से जल्द देश छोड़ने का आग्रह किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने यूक्रेन में इजरायलियों को स्थिति का आकलन करने और निकासी की तैयारी के लिए कांसुलर डिवीजन के साथ पंजीकरण करने के लिए कहा है। यह भी पढ़ें यूएस सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप के मेल-इन वोटिंग… Aug 25, 2026 गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30… Aug 24, 2026 इजरायल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने इजरायली सेना को इस तरह के ऑपरेशन में सहायता करने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया। इजरायल ने पहले ही कीव में अपने दूतावास से राजनयिकों और इजरायली कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को निकालना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, “दूतावास देश में शेष राजनयिक कर्मचारियों की अपनी पूरी टीम के साथ काम करना जारी रखेगा।” Share