इंदौर। अश्लीलता की हदें पार करते हुए कर्बला मैदान के सामने एक रिक्शा चालक और साथी ने राह चलती एक युवती के साथ न केवल छेड़छाड़ की बल्कि बेशर्मी के साथ उसे प्राइवेट पार्ट दिखाएं और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैष्णो धाम कॉलोनी में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 21 वर्षीय सिमरन ( परिवर्तित नाम ) ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम 6:00 बजे वहां कर्बला मैदान से पैदल पैदल जा रही थी तभी पीछे से ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी 09 8624 का चालक और उसके साथी ने रोका और बैठने का बोलने लगा मैंने मना किया तो दोनों ने मेरा पीछा किया और फिर बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और पेंट खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखाकर गंदे इशारे की मैंने अपने मोबाइल से रिक्शा का फोटो लिया तो दोनों ने मारपीट की और मोबाइल लूटने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें
बॉक्स
बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात्रि 10:30 बजे मैं घर के बाहर कुछ कार्य के लिए खड़ी थी फिर घर के अंदर जाने लगी तो इमरान नामक आ गया और उसने मुझे पकड़ लिया मैं ने शोर मचाया तो मेरा बड़ा भाई और बहन बीच-बचाव करने आए तो दोनों के साथ इमरान ने मारपीट की और फिर उसके दो अन्य साथी भी आ गए और उन्होंने भी मारपीट की और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। बाणगंगा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।