अखिलेश ने सीएम योगी पर किया तंज, बोले- सपा सरकार में बने स्टेडियम में शपथ, कश्मीर फाइल्स पर भी दी प्रतिक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। समारोह 21 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) प्रस्तावित है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इकाना स्टेडियम में सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सपा शासन में बने स्टेडियम में शपथ ग्रहण करना पड़ रहा है। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है।

सीतापुर जिले के महमूदाबाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में योगी सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान विष्णु के नाम पर इकाना स्टेडियम बनाया गया था लेकिन, उसका नाम बदला गया। सरकार के पास कोई दूसरा स्थान नहीं है। यही वजह है कि सपा ने जो स्थान बनाया था, वहीं पर कार्यक्रम हो रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कश्मीरी पंडितों के पलायन और उस विभीषिका को बयान करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि यदि कश्मीर को लेकर फिल्म बनी है तो लखीमपुर हिंसा को लेकर ‘लखीमपुर फाइल्स’ फिल्म भी बननी चाहिए। वहां जीप से किसानों को कुचल दिया गया था। वह समय भी आए और लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बने।

उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में सपा की नैतिक जीत हुई है। जनता के सहयोग से सपा बढ़ रही है और भाजपा घट रही है। आने वाले समय में भाजपा घटेगी। बुनियादी सवाल आज भी कायम है। महंगाई बड़ा सवाल है। भाजपा को इसका रास्ता खोजना होगा। बेरोजगारी अभी भी वैसी है। युवा निराश हो गया है। मैंने कई घटनाएं देखीं जहां पर कई युवाओं और पार्टी से जुड़े लोगों ने जहर खाया और आत्मदाह तक कर लिया। ऐसा परिणाम किसी ने भी नहीं सोचा था लेकिन, यह सपा की नैतिक जीत है। मैं जनता का धन्यवाद देता हूं

बता दें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 19 मार्च को योगी सरकार ने राजधानी के रमाबाई आंबेडकर स्मृति उपवन के मैदान में शपथ ली थी। डेढ़ दशक बाद मिली उस जीत को लेकर भाजपा बहुत उत्साहित थी तो इस बार लगातार प्रदेश की सत्ता में वापसी के आनंद-उमंग में पार्टी डूबी है। इस बार 21 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल द्वारा शपथ लिया जाना प्रस्तावित है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम को चुना गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें