झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, गुमला में 3.6 डिग्री पहुंचा तापमान, जानिए अन्य जिलों का हाल

रांची: झारखंड में कड़ाके की ठंड से जिंदगी ठिठुर रही है. लगातार न्यूनतम पारा लुढ़क रहा है. दिन में भी सिहरन महसूस हो रही है. अगले दो दिनों तक न्यूनतम पारा में और 2 डिग्री तक कमी आने का अनुमान है. लेकिन नववर्ष की दस्तक से ठीक पहले न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री इजाफा होने की संभावना जताई गई है. रांची में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. मौसम केंद्र ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची और खूंटी जिला में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

गुमला में हाड़ कंपाने वाली सर्दी

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 27 जनवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा ठंड गुमला में रिकॉर्ड हुई है. यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री पर पहुंच गया है. यहां का अधिकतम पारा 21.3 डिग्री है. इसकी वजह से दिन में भी सिहरन महसूस हो रही है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं. गुमला से सटे खूंटी का भी हाल बेहाल है. यहां का न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. हालांकि ठंड के बावजूद खूंटी के सभी जलप्रपात और नदियों के तट पर पर्यटकों की खासी भीड़ देखी जा रही है. लोग पिकनिक मनाकर साल 2025 को अलविदा कर रहे हैं.

राज्य के 13 जिलों का न्यूनतम पारा लुढ़का

मौसम केंद्र के मुताबिक गुमला और खूंटी के अलावा 11 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है. हजारीबाग में 5.2 डिग्री, लोहरदगा में 5.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 5.5 डिग्री, सिमडेगा में 6.9 डिग्री, सरायकेला में 7.7 डिग्री, रांची में 7.9 डिग्री, कोडरमा में 8.0 डिग्री, लातेहार में 8.0 डिग्री, बोकारो में 8.5 डिग्री, चाईबासा में 8.8 डिग्री और देवघर में 8.7 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया है. राज्य के ज्यादातर जिलों में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है.

राज्य के 13 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक राज्य के 13 जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे चला गया है. लातेहार में 18.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है, जो राज्य में सबसे कम है. लातेहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान का गैप कम होने की वजह से दिनभर सिहरन महसूस हो रही है. इसके अलावा लोहरदगा में 19.3 डिग्री, हजारीबाग में 19.9 डिग्री, रांची में 20.6 डिग्री, कोडरमा में 20.8 डिग्री, बोकारो में 21.1 डिग्री, देवघर में 23.1 डिग्री, गुमला में 21.3 डिग्री, खूंटी में 22.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 23.8 डिग्री, जमशेदपुर में 24 डिग्री, पाकुड़ में 24.1 डिग्री और सिमडेगा में 24.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है.

झारखंड में कहीं-कहीं सुबह के वक्त हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है. राज्य के पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मौसम केंद्र की ओर से सुझाव दिया गया है कि पूरी तैयारी के बाद ही घर से बाहर निकलें. मुकम्मल तरीके से गर्म कपड़े पहनें. पेट में दर्द, उल्टी या दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन! कश्मीर से हिमाचल तक जमने लगी वादियां, सैलानियों की बढ़ी धड़कनें     |     “मेरा धर्म मानवता है और मेरी आत्मा धर्मनिरपेक्ष,” ममता बनर्जी ने विपक्ष को दिया दो-टूक जवाब     |     328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता सरूपों पर सीएम मान सख्त, कहा– दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जाँच के लिए गठित की SIT     |     MEA का पाकिस्तान को आईना: “जिसका खुद का दामन दागदार, वो भारत को न सिखाए अल्पसंख्यकों का सम्मान”     |     अरावली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ‘यू-टर्न’! क्यों बदलना पड़ा अपना ही फैसला? जानें पर्यावरण पर क्या होगा असर     |     “हम भी भारतीय हैं, हमें इंसाफ चाहिए…” देहरादून में मारी गई एंजेल चकमा के पिता की सिसकियाँ सुन नम हुई सबकी आँखें     |     “ब्राह्मण ही समाज का असली पथप्रदर्शक…” UP में ‘महाभोज’ के बाद BJP विधायक का बड़ा बयान, सियासत गरमाई     |     “धुले में नहीं चलेगी बीजेपी की मनमानी!” शिंदे सेना का कड़ा रुख, निकाय चुनावों में हार के बाद गहराया विवाद     |     चतरा में खूनी संघर्ष: वर्चस्व को लेकर भिड़े प्रतिबंधित संगठनों के दस्ते, आपसी गोलीबारी में दो की मौत     |     “उत्तराखंड में नस्लभेद का नंगा नाच!” त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर केजरीवाल का बड़ा हमला, सरकार को बताया ‘विफल’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें