Women’s Day 2026: केरल में राहुल गांधी ने छात्राओं से की दिल की बात, महिला सशक्तिकरण और ‘Identity’ पर दिया ऐसा जवाब कि बज उठी तालियां

हर साल 8 मार्च को महिलाओं और उनकी कामयाबियों को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को याद करने और सराहने का खास अवसर होता है. तमाम नेता भी महिलाओं के इस दिन को मना रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केरल में कुछ युवा छात्राओं के साथ हुई बातचीत बेहद प्रेरणादायक रही. उनका आत्मविश्वास और सपनों पर विश्वास बताता है – महिलाएं बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति हैं. सभी को #InternationalWomensDay की हार्दिक शुभकामनाएं.

राहुल ने जानी केरल की परंपरा

राहुल गांधी ने छात्राओं बातचीत के दौरान हाथ से खाना खाने के तरीके और वजह को लेकर सवाल किया है. केरल की रहने वाला छात्रा ने बताया कि यह एक तरह की परंपरा है. खास मौकों पर लोग आमतौर पर दाहिने हाथ से खाना खाते हैं. रोजमर्रा के खाने में भी ज्यादातर लोग दाहिने हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं, हालांकि कभी-कभी दोनों हाथों का उपयोग भी हो सकता है.

राहुल से एक छात्रा ने सवाल किया जिसके जवाब में राहुल ने कहा कि P. T. Usha एक महान खिलाड़ी हैं और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं. ड़की की तरह दौड़ने में कुछ भी गलत नहीं है. अगर आपको कोई चिढ़ाता है तो डरने की जरूरत नहीं है.

महिलाओं को अपनी पहचान को खुद तय करने का अधिकार- राहुल

महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर भी छात्राओं से बातचीत की है. एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया लंबे समय तक पुरुष-प्रधान रही है, जहां अक्सर नियम और मानक पुरुषों के नज़रिये से तय किए गए. लेकिन अब समय बदल रहा है. महिलाओं को अपने सपनों और अपनी पहचान को खुद तय करने का अधिकार है, और उन्हें महिला होने पर कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए.

मेरी दादी थीं सुपर बॉस- राहुल

राहुल ने बताया वह ऐसे परिवार में बड़े हुए हैं, जहां का पूरा नेतृत्व ही महिलाओं के हाथों में रहा है.सच में बहुत प्रेरणादायक होता है.दादी बहुत मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व थीं. वही हमारी सुपर बॉस थीं. महिलाएँ सच में अद्भुत होती हैं.वे मजबूत, बुद्धिमान और अपने लक्ष्य हासिल करने में पूरी तरह सक्षम हैं.

क्या हैं महिलाओं के सामने चुनौती?

राहुल गांधी ने कहा कि आज महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में कुछ ये हैं. रूढ़िवादी सोच (स्टीरियोटाइप) कई जगह अभी भी महिलाओं से सीमित भूमिकाओं की उम्मीद की जाती है. समान अवसर की कमी शिक्षा, नौकरी और नेतृत्व पदों में बराबरी अभी पूरी तरह नहीं आई है. सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे समाज में सुरक्षित माहौल बनाना अभी भी एक बड़ी चुनौती है.

इन्हें बदलने के लिए हम सब मिलकर ये कदम उठा सकते हैं.शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना. घर और समाज में समानता की सोच विकसित करना भी जरूरी है. इसके साथ ही महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय लेने के मौके देना चाहिए. गलत व्यवहार और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना जब पुरुष और महिलाएं साथ मिलकर बराबरी और सम्मान के लिए काम करेंगे, तभी असली बदलाव आएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana Cabinet Meeting 2026: 24 मार्च को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में लिए जाएंगे बड़े फैसले     |     “महिलाओं के लिफाफों से निकाल लिए 51 हजार!” विधानसभा में प्रताप बाजवा का मान सरकार पर तीखा हमला; शगुन स्कीम को लेकर मचा भारी बवाल     |     “सुरक्षित नहीं रहा लोकतंत्र का मंदिर!” विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार पर बरसे प्रताप सिंह बाजवा; कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चूक पर दागे तीखे सवाल     |     Punjab Assembly Session 2026: प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार को घेरा, अवैध खनन और नशे के मुद्दे पर विधानसभा के बाहर किया तीखा हमला     |     होशियारपुर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! डीसी आशिका जैन के आदेश से मची खलबली; बाहर निकलने से पहले जान लें नए नियम     |     Road Accident Update: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत; जानें कहाँ हुआ यह भीषण सड़क हादसा     |     Ranjit Singh Encounter: रणजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज, एनकाउंटर पर उठे सवालों के बीच समर्थकों की बड़ी बैठक; संघर्ष की नई रूपरेखा तैयार     |     Jalandhar Petrol Crisis: जालंधर के पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड, ईंधन के लिए भटक रहे वाहन चालक; शहर में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट     |     Jalandhar Traffic Jam: जालंधर के मेन चौक पर लगा ‘महाजाम’! थमे वाहनों के पहिये, सड़कों पर लगी किलोमीटर लंबी कतारें     |     सात समंदर पार से लौटे बेटे के गले लगने से पहले ही उजड़ गई खुशियां! हादसे में मां की दर्दनाक मौत; गुस्से में परिजनों ने किया चक्का जाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें