वीजा स्कैम केस: दिल्ली HC में आज क्यों नहीं हो सकी सुनवाई? कार्ति चिदंबरम की याचिका पर अब सबकी नजर

कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिंदबरम ने चीनी वीजा स्कैम केस में अपने खिलाफ आरोप तय होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मामला पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई 19 जनवरी तक के लिए टाल दी गई.

दरअसल कार्ति चिदंबरम ने 23 दिसंबर, 2025 के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. स्पेशल CBI जज ने इस मामले में कांग्रेस नेता और 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे. जबकि मामले में चेतन श्रीवास्तव नाम के एक आरोपी को बरी कर दिया गया था. कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने चीनी वीजा घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय करने के फैसले को चुनौती दी है.

कार्ति चिदंबरम ने क्या-क्या कहा?

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में शिवगंगा से लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री और दस्तावेजों को एक तरह से दरकिनार किया गया है. जो सबूत और गवाह पेश किए गए, उन्हें भी ठीक से नहीं सुना गया. उन्होंने कहा कि अगर इन सभी को ठीक से सुना जाता तो उन पर कोई आरोप तय नहीं होते. सीबीआई द्वारा रिश्वत और साजिश के जो आरोप लगाए गए हैं उसका भी कोई आधा नहीं है.

काम के बदले 50 लाख रुपये मांगने का आरोप गलत

कार्ति ने आगे कहा कि आरोपी द्वारा रुपये या किसी और चीज की मांग, उसका भुगतान और आरोपी द्वारा स्वीकृति का सबूत होना चाहिए. ट्रायल कोर्ट ने गलत तरीके से यह टिप्पणी की है कि उन्होंने काम के बदले 50 लाख रुपये की मांग की थी। सांसद कार्ति चिदंबरम का दावा है कि कोई मांग किए जाने का न तो आरोप है और न ही कोई सबूत अभी तक सामने लाए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

अक्टूबर 2024 में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम और अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जो 2011 में उनके पिता पी. चिदंबरम के केंद्रीय गृह मंत्री रहते हुए एक पावर कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के लिए चीनी नागरिकों के वीजा में कथित रिश्वत के मामले से जुड़ी थी. 23 दिसंबर 2025 को एक ट्रायल कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम और छह अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप तय करने का आदेश दिया था.

सहयोगियों के जरिए रिश्वत लेने का आरोप

सीबीआई की एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि टीएसपीएल के एक कार्यकारी ने कार्ति चिदंबरम से उनके नजदीकी सहयोगी एस. भास्कररमण के माध्यम से संपर्क किया था. चार्जशीट में कार्ति चिदंबरम के अलावा उनके कथित नजदीकी सहयोगी और चार्टर्ड अकाउंटेंट एस. भास्कररमण, वेदांता की सहायक कंपनी टीएसपीएल और मुंबई स्थित बेल टूल्स को नामित किया गया है, जिसके माध्यम से कथित तौर पर रिश्वत दी गई थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सिर्फ तेल नहीं, अब एल्यूमिनियम और खाद भी होंगे महंगे! ईरान-इजरायल जंग से मचेगा ग्लोबल हाहाकार; आपकी जेब पर पड़ेगा चौतरफा वार     |     ईरान युद्ध से भारत के ‘स्मार्टफोन मिशन’ को झटका! अरबों के निर्यात पर मंडराया संकट; Apple और Samsung की बढ़ सकती हैं मुश्किलें     |     Samudrik Shastra: पैरों के तलवों से जानें अपना भविष्य, ये चिह्न देते हैं राजा जैसी जिंदगी का संकेत; क्या आपके पैर में भी है ‘शंख’?     |     शीशे सा चमकेगा चेहरा और मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी! आज ही शुरू करें ‘Rainbow Diet’, जानें इसे फॉलो करने का सही तरीका     |     Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय प्लास्टिक उद्योग ने दी बड़ी चेतावनी     |     मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: “मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य”; संपत्ति बंटवारे पर छिड़ी नई बहस     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें