“बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपने ही चार मासूम बच्चों की जान ले ली और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और गांव में शोक का माहौल है. वहीं सूचना पर पहुचीं पुलिस ने चार मासूम के शवों कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. चौथी मासूम बच्ची का शव भी देर रात बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर है.

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना केसली थाना क्षेत्र के टड़ा चौकी अंतर्गत आने वाले खमरिया गांव की है. यहां रहने वाली करीब 28 वर्षीय सविता बाई लोधी ने पहले अपनी चारों छोटी बेटियों को खेत में बने कुएं में फेंक दिया. पानी में डूबने से बच्चियों की मौत हो गई. इसके बाद महिला ने घर लौटकर फांसी लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार घटना हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं के पास हुई है.

चार बेटियों को कुएं में फेंका

महिला अपनी चारों बेटियों को कुएं के पास ले गई और एक-एक कर उन्हें कुएं में धकेल दिया. बच्चियों की उम्र बेहद कम थी. सबसे बड़ी बेटी अंशिका की उम्र लगभग 7 साल बताई जा रही है, जबकि रक्षा 5 साल, दीक्षा 3 साल और सबसे छोटी मनीषा मात्र 5 महीने की थी. घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली और वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कुएं से तीन बच्चियों के शव बाहर निकाल लिए गए. हालांकि पांच महीने की मासूम मनीषा की तलाश देर तक जारी रही. कुएं में लगातार की गई खोजबीन के बाद चौथी बच्ची का भी शव बरामद किया गया.

महिला ने खुद भी किया सुसाइड

इधर पेड़ से महिला सविता बाई का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला ने पहले बच्चियों को कुएं में फेंका और फिर खुद फांसी लगा ली. फिलहाल इस भयावह घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है. पुलिस आसपास के लोगों, पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि एक मां को इतना बड़ा और खौफनाक कदम उठाना पड़ा.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 9 साल पहले सविता की शादी खमरिया निवासी चंद्रभान लोधी के साथ हुई थी, जो जबलपुर में एक बस में कंडक्टर का काम करता है. चंद्रभान को बेटी की चाह थी लेकिन बेटे ना होकर चारों बेटियों ने जन्म लिया इसी बात से नाराज होकर पिछले 1 साल पहले चंद्रभान ने सविता को छोड़ दिया. छोड़ने के बाद सविता अपनी बहन और ससुर के साथ रहती थी. कुछ साल पहले ही सास ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बताया जा रहा है कि घटना से पहले सविता की मोबाइल पर पति से बात हुई थी जिसके बाद उसने सिम निकाल कर तोड़ दी.

पुलिस ने क्या कहा?

थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि केसली थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया से सूचना मिली थी कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. साथ ही उसकी चार बच्चियां भी थीं, जिनकी डेड बॉडी कुएं से बरामद हुई है. पांचों शवों का मर्ग कायम किया गया है और सभी शवों को पोस्टमार्टम कराया गया है. पति से बात करने की कोशिश की गई , लेकिन फिलहाल पति से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि करीब एक वर्ष से दोनों पति-पत्नी के बीच संपर्क नहीं था मामले की जांच जारी है.

घटना के बाद पूरे खमरिया गांव में गहरा शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. मासूम बच्चियों की मौत की खबर से ग्रामीणों में भारी दुख और आक्रोश भी देखा जा रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |     Auraiya Road Accident: औरैया में अनियंत्रित पिकअप ने बच्चे को कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा     |     RCB in IPL 2026: आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका, 19वें सीजन में खिताब जीतकर मुंबई-चेन्नई की बराबरी की ओर कदम बढ़ाएंगे किंग कोहली     |     Maharaja 2 Update: विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ के सीक्वल की तैयारी शुरू? पहले पार्ट ने की थी छप्परफाड़ कमाई, जानें लेटेस्ट अपडेट     |     “नेतन्याहू जहाँ भी होगा, हम उसे मारेंगे”—IRGC ने दी इजराइली PM को जान से मारने की धमकी; ‘बच्चों का हत्यारा’ बताकर ईरान ने खोला सीधा मोर्चा!     |     ईरान को महायुद्ध में फंसाने की साजिश? US-इजराइल का ‘नकली ड्रोन’ ऑपरेशन शुरू; जानें कैसे ‘फूट डालो और युद्ध बढ़ाओ’ की नीति से दहला मिडिल ईस्ट     |     Crude Oil Price Surge: मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी ऑयल कंपनियों को $60 बिलियन के फायदे की उम्मीद; भारत में बढ़ सकते हैं दाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें